A Massive Fire Broke Out On The Janseva Express Going From Amritsar To Bihar Causing Panic Among Passengers A Bogie Of The Train Burned To Ashes
अमृतसर से बिहार जा रही जनसेवा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप; धू-धू कर जली ट्रेन की बोगी
Janseva Express Fire: आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में ट्रेन की एक बोगी धू-धू कर जलने लगी. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री की जान नहीं गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
Janseva Express: छठ त्योहार के लिए अपने घर को जा रहे बिहार के प्रवासियों के लिए अब ट्रेन में भी सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. शुक्रवार को अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में ट्रेन की एक बोगी धू-धू कर जलने लगी. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री की जान नहीं गई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. मौके पर रेलकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बड़ी दुर्घटना को टाल दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोगी में लगी आग पर काबू पा लिया गया है.
यात्रियों में मच गई भगदड़
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस (Amritsar–Purnia Janseva Express) के इंजन से आठवीं बोगी यानी जनरल डिब्बे में अचानक आग लग गई. धुएं के बादल उठते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई. ट्रेन के कर्मचारियों ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाई और डिब्बे को खाली करवाया. लोगों को पास की सुरक्षित बोगियों में शिफ्ट किया गया ताकि जान-माल का नुकसान रोका जा सके.
स्टाफ की तेजी से बची सैकड़ों जानें
घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन स्टाफ और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया. आग सिर्फ एक कोच में सीमित रही और बाकी ट्रेन को नुकसान नहीं हुआ. अधिकारियों का कहना है कि आग तेज़ी से फैल सकती थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर दी गई. किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है.
कैसे हुई आग की शुरुआत?
प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट, सिगरेट या मोबाइल फोन के फटने से जुड़ा बताया जा रहा है. फिलहाल फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है. जांच अधिकारी साक्ष्य जुटा रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग आखिर कैसे लगी. रेलवे बोर्ड ने भी इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और सुरक्षा सिस्टम की समीक्षा का आदेश दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.