A Section Of Voters Has Been Upset Over The Agniveer Scheme Said By Kc Tyagi
'अग्निवीर योजना को लेकर मतदाताओं का एक वर्ग नाराज...' , बोले JDU के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी
केंद्र में NDA की सरकार के गठन को लेकर तैयारियां चल रही हैं इसी बीच जनता दल युनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बयान दिया है कि अग्निवीर योजना की वजह से मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग बहुत नाराज है और इसकी समीक्षा होनी चाहिए.
जहां एक तरफ NDA केंद्र में अपनी सरकार बनाने में जुटा हुआ है वहीं दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने गुरुवार (6 जून) को केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए बयान जारी किया है. इसमें केसी त्यागी ने कहा कि सरकार को अग्निवीर योजना की समीक्षा करने की जरूरत है.
हालांकि केसी त्यागी ने अपने बयान को देते हुए ये साफ कर दिया है कि ये सरकार को समर्थन करने को लेकर जेडीयू की कोई शर्त नहीं है. लेकिन सरकार को अग्निवीर योजना को लेकर नए तरीके से सोचने की आवश्यकता है.
#WATCH | JD(U) spokesperson KC Tyagi says, “A section of voters has been upset over the Agniveer scheme. Our party wants those shortcomings which have been questioned by the public to be discussed in detail and removed…On UCC, as the national president of the party, CM had… pic.twitter.com/KBKbmJHXZL
मीडिया से बात करते हुए त्यागी ने कहा, ‘अग्निवीर योजना को लेकर मतदाताओं का एक वर्ग नाराज है. हमारी पार्टी चाहती है कि जिन कमियों पर जनता ने सवाल उठाए हैं उन पर विस्तार से चर्चा हो और उन्हें दूर किया जाए. यूसीसी पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर सीएम ने विधि आयोग प्रमुख को पत्र लिखा चुके हैं. हम इसके खिलाफ नहीं हैं लेकिन सभी हितधारकों से बात करके इसका समाधान निकाला जाना चाहिए.’
UCC को लेकर क्या बोले केसी त्यागी?
मीडिया से बात करते हुए जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी यूसीसी को लेकर बोले कि यूसीसी को लेकर हमारी पार्टी का रुख पहले वाला ही है इसमें किसी भी तरह से कोई बदलाव नहीं आएगा. यूसीसी को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने विधि आयोग को चिट्ठी लिखते हुए कहा था कि जेडीयू इसके खिलाफ नहीं है, लेकिन सभी पक्षो से बात होनी चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.