
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
आधार कार्ड हमारे देश में एक यूनिक डॉक्यूमेंट है. इसे सभी जगह आईडी प्रूफ के रूप में एक्सेप्ट किया जाता है. आज मोबाइल फोन के लिए एक सिम कार्ड खरीदने से लेकर बड़ी से बड़ी बिजनेस डील तक में आधार कार्ड (Aadhaar Card ) की जरूरत पड़ती है. बीते दिनों कई फर्जी आधार के मामले सामने आए हैं. इसलिए किसी को अपना घर किराये पर देने या डोमेस्टिक हेल्प रखने से पहले हम आईडी के तौर पर उसके आधार कार्ड की कॉपी लेते हैं.कई बार देखा जाता है कि लोग बिना किसी जांच के किसी भी आधार नंबर को सही मान लेते हैं. ऐसा नहीं होता. हर 12 डिजिट वाला नंबर आधार नहीं होता है. लोग फर्जी आधार भी बनवा लेते हैं.
ऐसे में UIDAI किसी का भी आधार नंबर वेरिफाई करने की सुविधा उपलब्ध कराती है. वेरिफिकेशन प्रोसेस बहुत आसान है. आप बिना परेशानी के किसी भी शख्स का आधार कार्ड वेरिफाई कर सकते हैं. इस सर्विस के लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना पड़ता. यानी ये सर्विस बिल्कुल मुफ्त है.
ऐसे वेरिफाई कर सकते हैं Aadhaar नंबर
ऐप से भी हो जाएगा वेरिफिकेशन
आप आधार नंबर को मोबाइल ऐप के जरिए भी वेरिफाई कर सकते हैं. इसके लिए अपने मोबाइल पर mAadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा. यहां आपको आधार वेरिफिकेशन के दो ऑप्शन मिलेंगे. पहला ऑप्शन- ‘आधार वेरिफाई’ का है. इसमें आप आधार नंबर से वेरिफिकेशन कर सकेंगे. दूसरा ऑप्शन- QR कोड स्कैनर का मिलेगा. इसमें आधार कार्ड पर दिए QR कोड को स्कैन करके पता कर सकेंगे की आधार नंबर सही है या नहीं. आप Aadhaar QR scanner ऐप के जरिए भी QR कोड स्कैन करके आधार की सही जानकारी पा सकते हैं.
ऐसे पता करें आपके आधार का कहां -कहां हो रहा इस्तेमाल?
आज की तारीख में बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स एक दूसरे से लिंक रहते हैं. ऐसे में फ्रॉड करने वाले जहां से लोगों की जरूरी जानकारी चुराते हैं तो उन्हें आधार डिटेल के साथ ही पैन डिटेल मिलना भी आसान हो गया. बहुत सारे कामों के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी इस्तेमाल होती है. इन सबकों देखते हुए आधार डिटेल के गलत इस्तेमाल की संभावना भी बढ़ गई है. ऐसे में घर बैठे पता कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का कहां-कहां गलत इस्तेमाल हो रहा है.
आधार हिस्ट्री कैसे करें चेक?
यहां करें शिकायत?
अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो आप इसकी सूचना UIDAI के टोल फ्री नंबर 1947 पर दे सकते हैं, या फिर help@uidai.gov.in ई-मेल आईडी के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.