Aaj Ka Mausam: देशभर में बदल रहा मौसम...यूपी, दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र और राजस्थान में अलग-अलग मिजाज, पढ़िए कहां कैसा हाल

उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है. नवंबर की शुरुआत के साथ कई राज्यों में सर्दी के मौसम की आधिकारिक शुरुआत हो सकती है.

Published date india.com Published: October 29, 2025 6:22 AM IST
पढ़िए कैसा है आज का मौसम
पढ़िए कैसा है आज का मौसम

देश के कई राज्यों में इस समय मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. मोंथा तूफान के असर से पूर्वी भारत में बारिश और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि उत्तर भारत में ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे रही है. नवंबर की शुरुआत के साथ कई राज्यों में सर्दी के मौसम की आधिकारिक शुरुआत हो सकती है.

उत्तर प्रदेश: मोंथा तूफान से मौसम में बड़ा बदलाव

उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार 29 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. 30 और 31 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और चित्रकूट सहित कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आंध्र प्रदेश तट से टकरा चुका है और अब उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ रहा है. इसके अवशेषों का असर 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वी व दक्षिणी यूपी पर देखने को मिलेगा. इस तूफान के चलते आगरा (21.4°C) और इटावा (20°C) में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है, हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

दिल्ली-एनसीआर: फिलहाल साफ आसमान, 1 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

दिल्ली में बुधवार सुबह हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा. दोपहर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 29–31°C और न्यूनतम तापमान 17–19°C के बीच रहने की संभावना है. सुबह की हवाएं लगभग 5 किमी/घं. की रफ्तार से चलेंगी, जो दोपहर में बढ़कर 10 किमी/घं. तक पहुंच सकती हैं. मौसम विभाग ने चेताया है कि 1 नवंबर से तापमान में गिरावट शुरू होगी, और मोंथा तूफान का अप्रत्यक्ष असर दिल्ली के मौसम को भी ठंडा बना सकता है.

बिहार: हल्की बारिश के आसार, तापमान स्थिर रहेगा

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर रहेंगे. कुछ जिलों में बादल गरजने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन कोई भारी वर्षा का अलर्ट फिलहाल नहीं है.

महाराष्ट्र: कोंकण और मराठवाड़ा में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई हिस्सों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. अगले पांच दिनों तक कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के संकेत हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राजस्थान: दक्षिणी हिस्सों में जारी रहेगी हल्की बारिश

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियों में कमी आने लगेगी, हालांकि दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश अगले चार से पांच दिन जारी रह सकती है. इसके बाद मौसम शुष्क रहने के आसार हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.