Aaj Ka Mausam 14 December: दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर! विजिबिलिटी बेहद कम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन, 16 शहरों में घनी धुंध का अलर्ट

Aaj Ka Mausam India Weather News Today 14 December: देशभर में सर्दी का सितम तेज हो गया है, जहां उत्तर भारत के मैदानी इलाके घने कोहरे की चादर में लिपटे हैं, वहीं पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी ने पारा गिरा दिया है.

Published date india.com Updated: December 14, 2025 7:47 AM IST
Aaj Ka Mausam 14 December: दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर! विजिबिलिटी बेहद कम, सड़कों पर रेंग रहे वाहन, 16 शहरों में घनी धुंध का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 14 December: देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए देश के विभिन्न राज्यों के 16 शहरों में घने कोहरे का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला, समदो, ताबो और कुकुमसेरी में भारी बर्फबारी की संभावना है. विशेष रूप से मनाली में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिर सकता है, जहां न्यूनतम पारा -6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

पहाड़ी इलाकों में जबरदस्त ठंड

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों जैसे नैनीताल, मसूरी और चमोली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहीं, जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. श्रीनगर और गुलमर्ग में आज दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं.

मैदानी राज्यों में कोहरे का सितम

उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोहरे ने दृश्यता कम कर दी है. मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है. जिनमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बाराबंकी में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. पटना, सारण, बक्सर, भोजपुर, पूर्णिया और अररिया में कोहरे के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा जयपुर, कोटा, भोपाल और इंदौर में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर

दिल्ली-एनसीआर में सुबह घना कोहरा देखने को मिला. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रही. वहीं आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है. दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

ठंड के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बिगड़ने के कारण पूरे दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 (GRAP-4) लागू कर दिया गया है, जिसके तहत कई पाबंदियां लगाई गई हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बाकी राज्यों के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में फिलहाल दिन के समय धूप निकलने से राहत है, लेकिन रातें ठंडी हो गई हैं. पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों और पूर्वी यूपी के कुछ शहरों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है. राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. शेखावाटी और माउंट आबू, जो पिछले दिनों जमाव बिंदु के करीब थे, वहां अब पारा 4-5 डिग्री बढ़ गया है.

फतेहपुर में तापमान 2°C से बढ़कर 6.5°C हो गया है. उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है. हालांकि, निचले इलाकों में 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.