आज का मौसम 15 OCT: दिल्ली NCR में मौसम सुहाना लेकिन स्मॉग का खतरा बढ़ा| तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam India Weather News Today 15 October 2025: दिल्ली एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग' जारी की है. बारिश, आंधी या किसी अन्य प्रकार की मौसमी बाधा की संभावना नहीं है.

Published date india.com Updated: October 15, 2025 9:13 AM IST
पढ़िए आज का मौसम
पढ़िए आज का मौसम

Aaj Ka Mausam India Weather News Today 15 October 2025: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी की शुरुआत होने के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है. शहर में स्मॉग की मोटी परत छाने लगी है और कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब स्तर पर पहुंच गई है. आंकड़ों के अनुसार, शहर के ज्यादातर हिस्सों में एक्यूआई 200 से 300 के बीच है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के हालिया आंकड़ों के अनुसार, ऐसी ही स्थिति आने वाले दिनों में भी बनी रहने की संभावना है.

एनसीआर में सुबह-शाम रहेगी हल्की ठंडक

एनसीआर में आगामी एक सप्ताह तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. तापमान में स्थिरता बनी रहेगी, जिससे लोगों को आरामदायक और खुशनुमा मौसम का अनुभव मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान लगातार 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा. मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह ‘नो वार्निंग’ जारी की है, यानी बारिश, आंधी या किसी अन्य प्रकार की मौसमी बाधा की संभावना नहीं है.

तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी), चेन्नई ने अगले कुछ दिनों के लिए तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य में तेज बारिश का सिलसिला 19 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है. बुधवार को कोयंबटूर, नीलगिरि, थेनी और तेनकासी के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षा की संभावना है. इसके अलावा तिरुप्पुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र और इरोड, धर्मपुरी, सलेम, नमक्कल, करूर, डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर, तिरुचिरापल्ली, कल्लाकुरिची और तिरुवन्नामलाई जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है.

15 और 16 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने तिरुनेलवेली के पहाड़ी इलाकों और तटीय जिलों कन्याकुमारी, तूतीकोरिन, रामनाथपुरम और शिवगंगा में भारी बारिश का अलर्ट बढ़ा दिया है. वहीं पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवारुर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुरै में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. चेन्नई में अगले दो दिनों तक मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.