Aaj Ka Mausam 17 May: तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, देश के इन हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट

WEATHER News: आज उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ सकती है. राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है. मौसम विभाग ने 20 मई तक पंजाब के कई हिस्सों में लू (हीटवेव) की स्थिति के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है.

Written by: Shivendra Rai
Published: May 17, 2026, 6:30 AM IST

India’s weather 17 May: इस समय देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. उत्तर-पश्चिमी हिस्सा भीषण लू की चपेट में है. वहीं, दक्षिण और उत्तर-पूर्वी हिस्से में तूफान भारी बारिश और तेज हवाओं के चलने का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में एक बार फिर गर्म और शुष्क मौसम लौटने वाला है.

कैसे रहेगा दिल्ली का मौसम?

17 मई को देशा की राजधानी दिल्ला में तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी-तूफान व बिजली कड़कने की संभावना है. शाम से समय तेज आंधी भी चल सकती है.

मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों, विदर्भ, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में लू चल सकती है. गर्म मौसम की स्थिति जारी रहने के बीच आसमान साफ रहेगा. IMD ने इस क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी है कि वे दिन के सबसे गर्म समय में घर के अंदर ही रहें. खूब पानी पीते रहें और बिना जरूरत बाहर न निकलें.

17 मई को कहां हो सकती है बारिश?

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत की स्थिति काफी अलग है. IMD ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इन क्षेत्रों में बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाओं के साथ तूफ़ान आने की संभावना है. पूर्वोत्तर के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को अचानक आने वाली बाढ़ और भूस्खलन के ख़तरे के प्रति सतर्क किया गया है.

देश के बड़े शहरों का मौसम कैसा रहेगा?

मुंबई में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. बेंगलुरु में आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा. चेन्नई में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कोलकाता और हैदराबाद, दोनों ही शहरों में मौसम गर्म रहेगा. आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और गरज के साथ बारिश हो सकती है.

मानसून की स्थिति

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर, संपूर्ण निकोबार द्वीप समूह और श्री विजयपुरम सहित अंडमान द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है. आईएमडी ने यह भी बताया कि अगले तीन-चार दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी इस दौरान मानसून का आगमन हो सकता है.

केरल में मई की सुबह दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की संभावना है. बता दें कि केरल में मानसून की शुरुआत आमतौर पर एक जून को होती है. हालांकि, IMD ने ये भी कहा है कि इस वर्ष मानसून के मौसम में भारत में सामान्य से कम वर्षा हो सकती है. इसका कारण इस मौसम में अल नीनो की स्थिति का उत्पन्न होना हो सकता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.