
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Aaj Ka Mausam 21 December: उत्तर भारत के विशाल हिस्से में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी सख्त हो गया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में शीतलहर ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. पहाड़ी राज्यों में हो रही लगातार बर्फबारी ने मैदानी इलाकों की हवा में सिहरन बढ़ा दी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे की यह दोहरी मार जारी रहने वाली है. IMD ने उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों के लिए घने कोहरे और शीतलहर की गंभीर चेतावनी जारी की है.
विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 21 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा छाया रहेगा. इसके बाद एक मामूली राहत के बाद, पंजाब और हरियाणा में 25 से 27 दिसंबर के बीच कोहरे का दूसरा दौर देखने को मिलेगा.
उत्तराखंड और यूपी के कुछ इलाकों में भीषण शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में दृश्यता इतनी कम रही कि सड़क, रेल और हवाई यातायात पर इसका सीधा असर पड़ा. यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन या फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों के भीतर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. विशेष रूप से कश्मीर घाटी में 21 दिसंबर को भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है. पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में ठिठुरन बढ़ाएंगी.
देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर शीतलहर की संभावना है. तापमान अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम 8°C रहने का अनुमान है. 22 दिसंबर के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें मध्यम से घना कोहरा रहने की बात कही गई है.
23 से 26 दिसंबर के बीच मौसम साफ होने की उम्मीद है, जिससे कोहरे का असर कम होगा. इस दौरान हवाओं की गति 10-15 किमी प्रति घंटा रहेगी और तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है. पश्चिमी यूपी में 26-27 दिसंबर और पूर्वी यूपी में 22, 26 व 27 दिसंबर को घने कोहरे का अनुमान है. आज, 21 दिसंबर को कई जिलों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रह सकती है.
वहीं उत्तराखंड में, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऋषिकेश जैसे मैदानी इलाकों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट है. ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों (3500 मीटर से अधिक) में बर्फबारी की प्रबल संभावना है, जिससे निचले इलाकों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी.
कड़ाके की ठंड और शून्य दृश्यता को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. कोहरे के दौरान फॉग लाइट्स का प्रयोग करें और गति धीमी रखें. शीतलहर के दौरान शरीर को पूरी तरह ढंक कर रखें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान दें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.