
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Aaj Ka Mausam 22 September 2025: देशभर में इस समय मौसम कई रंग दिखा रहा है. एक ओर जहां पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के कुछ राज्यों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे मौसमी सिस्टम की वजह से यह असामान्य स्थिति बन रही है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को ओडिशा के सभी 30 जिलों में भारी से मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है. बंगाल की खाड़ी में बने अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते अगले 24 घंटों के भीतर निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है.
इसके असर से ओडिशा के कई जिलों में तेज हवाएं (30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से) और गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. खासकर क्योंझर और मयूरभंज जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है.
फिलहाल बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शांत बना हुआ है. आसमान साफ है और वर्षा नहीं हो रही है, लेकिन 25 से 27 सितंबर के बीच मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है. बंगाल की खाड़ी से बढ़ती प्रणाली का असर इन इलाकों में भी देखने को मिल सकता है.
दिल्ली और एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने साफ आसमान और धूप की भविष्यवाणी की है. सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रविवार को भी अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. आने वाले दिनों में भी गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना कम है.
उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम स्थिर बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 22 सितंबर को वर्षा की संभावना बेहद कम है, और 23 सितंबर तक मौसम सामान्य और साफ बना रहने की उम्मीद है. इसी तरह, हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में भी फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं. मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी फिलहाल किसी तरह का मौसम संबंधी खतरा नहीं है.
जहां एक तरफ पहाड़ी राज्यों में मौसम स्थिर है, वहीं मध्य भारत और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है. मध्य प्रदेश के खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही, राजस्थान के अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा और धौलपुर में भी तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
मौसम विभाग के नए बुलेटिन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में मौसमी प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रही है. अनुमान है कि 26 सितंबर के आसपास यह प्रणाली डिप्रेशन का रूप ले सकती है और 27 सितंबर के आसपास यह दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों को पार करेगी.
मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम अगले कुछ दिनों में और अधिक प्रभावशाली हो सकता है, जिससे आसपास के राज्यों में तेज बारिश के हालात बन सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.