
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
अक्टूबर के महीने ने शुरू होते ही त्योहारी सीजन की दस्तक दे दी है. माना जा रहा था कि मानसून की वापसी हो गई है लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 10 दिन तक मानसून की वापसी थम सकती है. उत्तर भारत के राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली (केंद्र शासित प्रदेश) में तेज बारिश का अलर्ट है. अनुमान है कि पूर्वोत्तर के हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है.
बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाएं, मध्यम से भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में आंधी के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरने का अलर्ट है.
यूपी में 3 से 6 अक्टूबर तक में रुक-रुककर बारिश हो सकती है. 6 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओले गिरने, 7 अक्टूबर को मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है.
दिल्ली-एनसीआर में बादलों के बरसने के संकेत हैं. आईएमडी ने बताया कि इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. अगले 2 दिन मौसम एक्टिव रह सकता है.
झारखंड के गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और लातेहार, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह और धनबाद के लिए चार अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया है. 6 अक्टूबर तक राज्य भर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
आईएमडी के मुताबिक बिहार में अगले 4 से 5 दिन तक मेघ गर्जन और आंधी-तूफान के साथ बारिश की स्थितियां बनी रहेंगी.
राजस्थान में 3 अक्टूबर को झुंझनू, सीकर, जयपुर, टोंक, नागौर, जोधपुर, अजमेर, बाड़मेर, राजसमंद, बूंदी और टोंक समेत कई पड़ोसी जिलों में बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रूद्र प्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर में झमाझम बारिश का अनुमान जताया है.
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, तापमान में कमी आने की संभावना है.
महाराष्ट्र के नासिक समेत कई जिलों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राज्य से 15 अक्टूबर तक मानसून वापस नहीं होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.