
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Aaj Ka Mausam 5 October: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में दिखाई देगा.
विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार की शाम से दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
सोमवार, यानी 6 अक्टूबर को मौसम अधिक खराब रह सकता है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि कुछ इलाकों में यह गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है.
मौसम विभाग का कहना है कि 7 अक्टूबर तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. हालांकि, 8 से 10 अक्टूबर के बीच मौसम साफ हो जाएगा. विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश पलूशन में कमी लाने में मदद करेगी, क्योंकि पराली जलाने से पहले यह प्रदूषण स्तर को नियंत्रित कर सकती है.
इधर, बिहार में मानसून ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है. शनिवार को भारी बारिश, आंधी और वज्रपात से राज्य के कई हिस्सों में तबाही मच गई. अब तक करीब 10 लोगों की मौत की खबर है. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. मधुबनी, सुपौल और अररिया में अत्यंत भारी बारिश, जबकि किशनगंज, पूर्णिया और सहरसा में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
झारखंड में भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, सोमवार से राज्य के दक्षिणी हिस्सों में मौसम के सुधरने की संभावना है. रांची और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में गिरावट बनी रहेगी.
उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिनों तक इन क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. साथ ही, ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी भी हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. आज रविवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने यहां भी येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, हरियाणा में सोमवार को तेज बारिश और आंधी-तूफान के आसार हैं. गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा जैसे इलाकों में रविवार रात से ही मौसम करवट ले सकता है.
उत्तर भारत में अक्टूबर की शुरुआत एक बार फिर बारिश और तेज हवाओं के साथ हुई है. जहां एक ओर इससे तापमान में गिरावट आएगी, वहीं यह प्रदूषण पर नियंत्रण और फसलों के लिए राहत लेकर आ सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.