Aaj Ka Mausam 9 October: क्या दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बादल? यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक जानें मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam India Weather News Today 9 October: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं ने सर्दी की शुरुआत का संकेत दे दिया है, जबकि उत्तराखंड में बर्फबारी ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Published date india.com Updated: October 9, 2025 7:10 AM IST
Aaj Ka Mausam 9 October: क्या दिल्ली-NCR में आज बरसेंगे बादल? यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक जानें मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam 9 October: उत्तर भारत में अब मौसम ने करवट ले ली है. दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं से अब गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है. वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान तेजी से नीचे गिरा है. इन इलाकों में लोग पहले ही रजाई-कंबल निकाल चुके हैं.

मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण भारत में अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना है. अगर यह भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो आने वाले दिनों में ठंड और तेजी से बढ़ सकती है. माना जा रहा है कि दिवाली तक पूरे उत्तर भारत में ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी.

दिल्ली में साफ रहेगा आसमान

राजधानी दिल्ली में बीते दिनों गरज-चमक के साथ हुई बारिश के बाद अब तापमान गिर चुका है. मौसम विभाग के अनुसार, आज (9 अक्टूबर) से लेकर 11 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा. हालांकि, उत्तर दिशा से चल रही ठंडी हवाएं सुबह और रात में ठंडक का एहसास कराएंगी.

IMD के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया है, लेकिन सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी दिख सकता है.

उत्तर प्रदेश में फिर लौटेगी गर्मी

बीते दिनों हुई बारिश से यूपी के कई जिलों में ठंडक का एहसास हुआ था, लेकिन अब मौसम ने फिर से करवट ले ली है. मौसम विभाग ने बताया है कि आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. इससे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. IMD के अनुसार, अगले पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी लोगों को दिन में फिर से हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह-शाम मौसम सुहावना रहेगा.

उत्तराखंड में अक्टूबर में बर्फबारी का नया रिकॉर्ड

उत्तराखंड में इस बार अक्टूबर के पहले हफ्ते में हुई बर्फबारी ने पिछले 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राज्य के कई पर्वतीय जिलों जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में लगातार बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में गर्जन के साथ बारिश या बौछार की संभावना जताई है. इससे राज्य में ठंड का असर और बढ़ने वाला है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बिहार में गिरेगा तापमान, हल्की बारिश की संभावना

बिहार में भी अब गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है. बीते दिन पटना के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है. IMD के मुताबिक, 10 अक्टूबर से पूरे बिहार में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. आज के लिए पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और दिवाली तक सर्द हवाएं पूरी तरह महसूस की जा सकेंगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.