'ये हादसा नहीं साजिश है': मद्रास हाईकोर्ट पहुंची एक्टर विजय की पार्टी का दावा, भगदड़ मामले में TVK नेताओं पर FIR दर्ज

मद्रास हाईकोर्ट में एक्टर विजय की पार्टी ने रैली में हुई भगदड़ को लेकर बयान दिया है. उनका दावा है- "यह हादसा नहीं, साजिश है." इस मामले में TVK नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है.

Published date india.com Published: September 28, 2025 6:35 PM IST
Actor Vijay rally stampede news

तमिलनाडु के करूर में शनिवार को एक्टर-राजनेता विजय (थलापथी) की तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) की रैली में भगदड़ मच गई, जिसमें रविवार तक मरने वालों की संख्या 40 हो गई, जिनमें 17 महिलाएं, 13 पुरुष, 4 लड़के और 5 लड़कियां शामिल हैं. 95 लोग घायल हैं, जिनमें 51 ICU में भर्ती हैं, और एक महिला की पहचान बाकी है. विजय के समर्थक सुबह 9 बजे से इंतजार कर रहे थे, लेकिन 6 घंटे देरी से पहुंचने पर भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे 2 किमी इलाके में कोहराम मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विजय का वाहन भीड़ चीरकर आया, जिससे लोग गिरने लगे और एम्बुलेंस पहुंच ही नहीं पाई.

TVK नेताओं पर FIR दर्ज

रैली के लिए 10,000 लोगों की परमिशन थी, लेकिन 25,000-50,000 की भीड़ जमा हो गई, जगह संकरी थी और बैरिकेडिंग की कमी से दबाव बढ़ा, जनरेटर पर चढ़ने वालों ने स्थिति बिगाड़ दी. पुलिस ने TVK के जिला सचिव वीपी मथियाजगन और अन्य नेताओं पर गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की धाराओं में FIR दर्ज की. TVK ने इसे साजिश बताते हुए मद्रास हाईकोर्ट में CBI या SIT से जांच की मांग की, जो सोमवार को सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट वकील जीएस मणि ने भी विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

हादशे पर विजय ने क्या कहा?

विजय ने X पर पोस्ट कर दुख जताया, “मेरा दिल टूट गया है, अपनों को खोने का दर्द बयां नहीं कर सकता”, और मृतकों के परिवारों को 20 लाख, घायलों को 2 लाख रुपये देने का ऐलान किया. लेकिन हादसे के बाद वे चेन्नई चले गए, घायलों से न मिले, जिस पर सवाल उठे. CM एमके स्टालिन ने 10 लाख मुआवजा, 1 लाख घायलों को, रिटायर्ड जज अरुणा जगदीशन की जांच आयोग और हेल्थ मिनिस्टर एम सुब्रमण्यन को साइट पर भेजा. PM मोदी ने 2 लाख अनुग्रह राशि, BJP ने 1 लाख दी, और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शोक जताया.

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

DMDK अध्यक्ष प्रेमलता विजयकांत ने विजय की देरी, जगह की अनुपयुक्तता और पुलिस नाकामी पर सवाल उठाए, कहा “कल तमिलनाडु का काला दिन था”. BJP के अन्नामलाई ने स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया, जबकि DMK MP कनिमोझी ने शॉक जताया. TVK का कहना है कि 20,000 लोगों के लिए सिक्योरिटी थी, लेकिन भीड़ अनुमान से ज्यादा हो गई. ये हादसा राजनीतिक रैलियों में सेफ्टी पर सवाल खड़ा करता है, जहां उत्साह में प्रोटोकॉल तोड़ दिए जाते हैं, और 2026 चुनावों से पहले नई गाइडलाइंस की जरूरत है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.