EnglishHindi

Aero India-2023: HAL के नेक्स्ट पीढ़ी के Supersonic Fighter जेट ट्रेनर के स्केल मॉडल का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पहली बार अगली पीढ़ी के सुपरसोनिक प्रशिक्षण विमान के प्रतिरूप (स्केल मॉडल) का प्रदर्शन करने जा रहा है

Published: February 12, 2023, 7:27 PM IST

बेंगलुरु: हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) पहली बार अगली पीढ़ी के सुपरसोनिक प्रशिक्षण विमान के प्रतिरूप (स्केल मॉडल) का प्रदर्शन करने जा  रहा है. कंपनी हिंदुस्तान लीड इन फाइटर ट्रेनर (एचएलएफटी-42) के स्केल मॉडल का यहां सोमवार से शुरू हो रहे ‘एयरो इंडिया-2023′ में प्रदर्शन कर रही है  . एचएलएफटी-42 अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक प्रशिक्षण विमान है जो आधुनिक जंगी विमान के प्रशिक्षण में अहम भूमिका निभाएगा. सुपरसोनिक से आशय आवाज की गति से अधिक तेज गति से है.

एचएएल की ओर से पहले ही कहा गया कि इस विमान में एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैंड अरे, एलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट, वायर कंट्रोल प्रणाली द्वारा इंफ्रारेड सर्च एंड ट्रैक विद फ्लाई जैसी आधुनिक विमानन सुविधाएं होंगी.

येलहंका स्थित वायुसेना अड्डे में इस पांच दिवसीय एयरोस्पेस और रक्षा शो में एचएएल की ओर से 15 हेलीकॉप्टर की मदद से आत्मनिर्भर फॉर्मेशन उड़ान’ का प्रदर्शन किया जा रहा है. इसमें उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के सभी प्रकार, प्रचंड हल्के युद्धक हेलीकॉप्टर और हल्के यूटिलिटी हेलीकॉप्टर शामिल हैं .

एचएएल का मुख्यालय बेंगलुरु में हैं. कंपनी की ओर से कहा गया कि अपने इनडोर पवेलियन में एचएएल का प्रमुख आकर्षण भारतीय मल्टी रोल हेलीकॉप्टर का स्केल मॉडल, अगली पीढ़ी का एचएलएफटी-42 और एलसीए एमके 2, हिंदुस्तान टर्बो-शाफ्ट इंजन-1200, आरयूएवी, एलसीए ट्रेनर और हिंदुस्तान-228 के मॉडल हैं. (इनपुट-भाषा)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.