EnglishHindi

एयरो इंडिया-2023: इंडियन नेवी ने बोइंग सुपर हॉर्नेट फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदने में रुचि दिखाई

बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी के भारत के व्यापार विकास प्रमुख एलैन गार्सिया ने कहा, भारतीय नौसेना को उसके आकलन के लिए विवरण सौंप दिया है

Updated: February 15, 2023, 11:14 PM IST

बेंगलुरु: बोइंग (Boeing) ने अपने द्वारा निर्मित सुपर हॉर्नेट्स लड़ाकू विमानों (Super Hornets fighter jets) के बारे में आकलन के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) को विवरण सौंप दिया है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी के भारत के व्यापार विकास प्रमुख एलैन गार्सिया ने कहा कि कंपनी ने भारतीय नौसेना को विवरण सौंप दिया है और भारतीय नौसेना छह और पी-8 गश्ती विमान खरीदने में भी रुचि रखती है.

गार्सिया ने यहां चल रहे एयरो इंडिया-2023 में कहा, फिलहाल हमने सारी जानकारी भारतीय नौसेना को उसके आकलन के लिए दे दी है. हम तैयार हैं और उसके फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ साल में पी-8 विमानों को कई घंटे तक उड़ाया है और यह गश्त में उसकी क्षमता, समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी क्षमताओं में उसे लाभान्वित कर रहा है.

बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी के भारत के व्यापार विकास प्रमुखगार्सिया ने कहा कि बोइंग पी-8 विमानों के साथ कुछ और अपाचे हेलीकॉप्टर मुहैया कराने में भी मदद कर सकती है.

गार्सिया बताया कि भारतीय नौसेना ने छह अपाचे खरीदे हैं और उसे पहले छह विमानों की आपूर्ति का इंतजार है.

बोइंग के अधिकारी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संदर्भ में कहा कि अमेरिका के बाहर कंपनी की सबसे बड़ी इकाई बेंगलुरु में है, जहां 4,000 से ज्यादा इंजीनियर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के अलावा कंपनी के 5,000 से अधिक कर्मचारी भारत के अन्य हिस्सों में कार्यरत हैं.

बोइंग का दावा है कि F/A-18 सुपर हॉर्नेट यू.एस. बलों की सूची में किसी भी अन्य सामरिक विमान की तुलना में प्रति उड़ान घंटे कम खर्च होता है. इसके अलावा, गैर-बोइंग समाधान की तुलना में भारतीय नौसेना के लिए सुपर हॉर्नेट की प्रति वाहक उड़ान घंटे की लागत काफी कम है. यह संभव है क्योंकि फाइटर को रखरखाव में आसानी के लिए डिज़ाइन किया गया है और प्रभावशाली स्थायित्व प्रदान करता है. एयरफ्रेम का जीवन 10,000 घंटे है. GE F-414 इंजन द्वारा संचालित, जिसने 5 मिलियन से अधिक घंटे देखे हैं. F/A-18 ब्लॉक III सुपर हॉर्नेट इंजनों के उसी परिवार का उपयोग करता है,जो भारत के स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) को शक्ति प्रदान कर रहा है; जिसे भारतीय वायुसेना में पहले ही शामिल किया जा चुका है. इंजनों में समानता भविष्य में संभावित निरंतरता के अवसरों के लिए बड़े पैमाने पर दक्षता पैदा करेगी.

(भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.