By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- After 11 Marriages Looteri Dulhan Gets Arrested
11 लोगों से शादी कर करोड़ों लूटने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
ये लोग ऐसे घरों को टारगेट करते थे, जो बेहद अमीर हों और उनके लड़कों की शादी न हो पा रही हो
टीवी सीरियल ‘लुटेरी दुल्हन’ और फिल्म ‘डॉली की डोली’ की तर्ज पर शादी रचाकर अमीर कुंवारों को लूटने वाली दुल्हन को केरल पुलिस ने सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिऐक सोसायटी से फेज थ्री पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के साथ उसकी बहन और जीजा को भी गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती इस तरीके से 11 बार शादी करके दूल्हों को लाखों रुपये का चूना लगा चुकी है।
25 वर्षीय मेघा भार्गव ने मध्य प्रदेश के इंदौर, महाराष्ट्र के पुणे-मुंबई, राजस्थान और केरल में पिछले तीन वर्षों में 11 शादी की। शादी के एक सप्ताह के अंदर ही ससुराल वालों को खाने में नींद की गोली देकर वह घर से ज्वेलरी और नकदी समेटकर भाग जाती थी। इस तरह उसने लगभग एक करोड़ से ज्यादा की ठगी की।
मेघा ने आखिरी शादी त्रिवेंद्रम केरल के रहने वाले लॉरेंन जोसटिस से की थी। शादी के बाद करीब 15 लाख का माल समेट कर वह फरार हो गई थी। जिसकी जांच केरल पुलिस कर रही थी। जांच के दौरान केरल पुलिस को पता चला था कि आरोपी दुल्हन पहले भी 4 शादियां करके लूटपाट कर फरार हो गई थी। उसके बाद उसने 6 शादियां और की थी।
यह भी पढ़ेें: हज़ार रन बनाने वाले प्रणव धनावड़े के साथ पुलिस ने की बदसलूकी, जावड़ेकर के लिए हैलीपेड बनाने पर हुआ विवाद
गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले 3 शादियां की थी, लेकिन उसकी बनी नहीं और तलाक हो गया। इसके बाद चौथे से भी उसकी नहीं पटरी बैठी, तो उसे बिना तलाक दिए ही भाग निकली। अकेले केरल में ही उसने 5 शादियां की थीं।
पकड़ी गई दुल्हन के लिए एक बिचौलिया दुल्हे खोजकर लाता था। ये लोग ऐसे घरों को टारगेट करते थे, जो बेहद अमीर हों और उनके लड़कों की शादी न हो पा रही हो। इसके अलावा ये लोग तलाकशुदा या दिव्यांग युवकों को भी टारगेट करते थे। दुल्हन की खूबसूरती देखकर लड़के वाले तुरंत शादी के लिए तैयार हो जाते थे।
यह भी पढ़ें: इसलिए वर्षों पुराने नियम को किनारे कर बिपिन रावत बनाए गए नए आर्मी चीफ
बिचौलिये की मदद से मेघा की जिस घर में शादी करवाई जाती थी, वहां उसकी बहन और जीजा लड़के के परिवार वालों से मुलाकात करते थे और घर की हैसियत का जायजा लेते थे इसके बाद ये लोग जल्दी शादी करने का दबाव डालते थे।
शादी के बाद मेघा ससुराल वालों का विश्वास जीतकर सारी जानकारी हासिल कर लेती थी। इसके बाद किसी दिन मौका देखकर ससुराल वालों को नींद की गोली देकर जूलरी और कैश लेकर चंपत हो जाती थी। केरल पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर इन तक पहुंचने में कामयाब हो गई।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें