After Asim Munir Pakistani Najam Sethi Threatens India Nuclear Attack Tells Three Conditions
आसिम मुनीर के बाद एक और पाकिस्तानी ने दी भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी, न्यूक्लियर अटैक के तीन कंडीशन बताए
इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और राजनीतिक टिप्पणीकार नजम सेठी भारत को एक इंटरव्यू के दौरान गैरजिम्मेदार और उकसाने वाला बयान देते दिख रहे हैं.
India-Pakistan tension: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने कुछ दिन पहले अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी थी. अब एक और पाकिस्तानी ने ऐसा ही राग अलापा है. इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और राजनीतिक टिप्पणीकार नजम सेठी भारत को एक इंटरव्यू के दौरान गैरजिम्मेदार और उकसाने वाला बयान देते दिख रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल है क्लिप
नजम सेठी को पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ का करीबी माना जाता है. उनके एक साक्षात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह बता रहे हैं कि किन स्थितियों में पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला कर सकता है.
नजम सेठी ने कहा कि अगर इंडियन नेवी कराची के पास आकर हमला किया या पाकिस्तानी नौसेना की आवाजाही रोकी तो परमाणु युद्ध होगा. दूसरी कंडीशन बताते हुए सेठी ने कहा कि अगर भारतीय सेना किसी भी सूरत में लाहौर का रुख करती है और इस्लामाबाद की ओर बढ़ती है तो परमाणु हमला किया जाएगा. नजम सेठी ने आगे कहा कि अगर भारत ने सिंधु नदी का पानी रोकने की कोशिश की तो भी परमाणु युद्ध होना है क्योंकि पाकिस्तान इसे अपने अस्तित्व पर संकट मानेगा.
Najam Sethi threatens nukes saying Pakistan’s nuclear weapons are not made for Diwali celebration and won’t hesitate to use them if
1. Indian Navy blocks the Pakistan naval movement and Karachi port
2. Indian Army enters karachi & Lahore and breaks the north and southern part… pic.twitter.com/2NIyINxEUq
इससे पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने परमाणु बम को लेकर भारत को धमकी दी थी. मुनीर ने कहा था कि इस्लामाबाद को भारत से अस्तित्व का खतरा महसूस हुआ तो वह आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेगा. मुनीर ने ये बयान अमेरिका दौरे पर पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित करते हुए दिया था.
क्या रही भारत की प्रतिक्रिया
आसिम मुनीर के परमाणु बम को लेकर दी गई धमकी पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी. भारत ने आसिम मुनीर के परमाणु धमकी वाले बयान की निंदा करते हुए गैर-जिम्मेदाराना बताया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर आसिम मुनीर की निंदा की और कहा कि परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी चाल है.
Add India.com as a Preferred Source
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि हमारा ध्यान पाकिस्तान के सेना प्रमुख द्वारा अमेरिका यात्रा के दौरान दिए गए एक बयान की ओर गया है. परमाणु हथियारों की धमकी देना पाकिस्तान की पुरानी आदत रही है. इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान के परमाणु कमांड और नियंत्रण की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के लिए मजबूर करते हैं. खासकर जब वहां की सेना आतंकवादी समूहों के साथ मिलकर काम करती है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह खेदजनक है कि ये टिप्पणियां एक मित्र देश (अमेरिका) की धरती से की गईं. भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह परमाणु ब्लैकमेल के आगे नहीं झुकेगा और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाता रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.