नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और ये साफ हो गया है कि जनता ने खंडित जनादेश दिया है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर भी स्पष्ट बहुमत से दूर रह गई है. जेडीएस सिर्फ 37 सीट लाकर मुख्यमंत्री पद का दावा ठोक रही है. चुनाव के पहले जितनी सरगर्मियां देखी गईं, चुनाव के बाद भी नेताओं की भागदौड़ जारी है. इसी भागदौड़ में थक चुके नेताओं के लिए केरल के पर्यटन विभान ने एक खास ऑफर दिया. कर्नाटक में खंडित जनादेश के बीच केरल सरकार ने वहां के नवनिर्वाचित विधायकों को खुद को तरोताजा करने के लिए अपने यहां आने का अनूठा न्यौता दिया.
कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) के प्रयास के बीच केरल पर्यटन ने ट्विटर पर नव निर्वाचित विधायकों के लिए यह पेशकश की. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोग जहां इस ट्वीट को प्रचार का एक अनोखा तरीका मानने लगे वहीं कई लोग इस ट्वीट पर केरल सरकार को कोसने लगे. मामला बिगड़ता देख केरल पर्यटन विभाग ने ट्विटर से इस ट्वीट को हटा लिया. लेकिन तब तक लोग इस ट्वीट की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर चुके थे.

केरल पर्यटन ने ‘कम आउट एंड प्ले’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के उतार – चढ़ाव भरे नतीजे के बाद हम सभी विधायकों को गॉड्स ओन कंट्री के सुरक्षित और शानदार रिसार्ट में तरो – ताजा होने के लिए आमंत्रित करते हैं.’’ कुछ ही घंटे में इस ट्वीट को तकरीबन 5500 बार रीट्वीट किया गया और 9000 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.