After House Party Tv Actress Murdered Her Live In Partner Crime News
हाउस पार्टी के बाद कर डाला लिव-इन पार्टनर का कत्ल, इस TV एक्ट्रेस ने प्रेमियों संग ऐसे रची साजिश
एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी भी रुह कांप जाएगी. बेंगलुरु में 40 साल के मोहन राव की हत्या के मामले में कन्नड़ टीवी सपोर्टिंग एक्ट्रेस उर्मिला का नाम सामने आया है.
Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने लिव-इन रिश्तों और निजी संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 40 साल मोहन राव की हत्या के आरोप में एक TV सपोर्टिंग एक्ट्रेस और दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस के अनुसार, मोहन राव और उर्मिला उर्फ बिंदु पिछले कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. दोनों अपने-अपने जीवनसाथियों से अलग हो चुके थे और मंजुनाथनगर में एक साथ रह रहे थे. शुरुआत में ये संबंध सामान्य बताया जा रहा था, लेकिन हाल के महीनों में तनाव बढ़ने की बात सामने आई है.
बढ़ गईं थीं नजदीकियां
जांच में पता चला है कि बिंदु की दो युवकों धनुष और विनय से नजदीकियां बढ़ गई थीं. ये दोनों अक्सर उनके घर आते-जाते थे. घटना वाले दिन घर में एक हाउस पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें चारों मौजूद थे. देर रात शराब के नशे में कथित तौर पर मोहन और बिंदु के बीच बहस शुरू हो गई.
पुलिस के मुताबिक, बहस जल्द ही हिंसक रूप ले बैठी. आरोप है कि नशे में मोहन ने बिंदु के साथ आक्रामक व्यवहार किया, जिससे माहौल और बिगड़ गया. इसी दौरान विनय ने कथित तौर पर चाकू से मोहन पर हमला कर दिया, लेकिन हमला यहीं नहीं रुका.
कैसे की गई हत्या?
जांच अधिकारियों का कहना है कि चाकू मारने के बाद आरोपियों ने मोहन के हाथ-पैर बांध दिए और उसके मुंह और नाक पर टेप चिपका दी. पुलिस का मानना है कि ज्यादा खून बहने के बजाय दम घुटने की वजह से उसकी मौत हुई. वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए और शव को घर में ही छोड़ दिया.
18 फरवरी को मोहन राव का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. आसपास के CCTV फुटेज, कॉल डिटेल्स और पड़ोसियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने उर्मिला उर्फ बिंदु और दोनों युवकों को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
Add India.com as a Preferred Source
पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे की सटीक मंशा और घटनाक्रम को विस्तार से समझने की कोशिश कर रही है. क्या ये पूर्व-नियोजित साजिश थी या अचानक भड़की हिंसा इस पर जांच जारी है. ये मामला न केवल आपराधिक दृष्टि से गंभीर है, बल्कि निजी रिश्तों में बढ़ते तनाव और आवेग में लिए गए फैसलों के खतरनाक परिणामों को भी उजागर करता है. पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.