आमिर खान को लगा झटका, अतुल्य भारत के बाद अब स्नैपडील भी हाथ से निकला

Written By: Manoj Pandey
Updated Date:February 5, 2016 12:21 PM IST

स्नैपडील ने ये कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला खुद लिया है।

आमिर खान की मुसीबत कम होने का नाम नही ले रही है। उन्हें लग रहा है झटके पर झटका। पहले आमिर खान को अतुल्य भारत अभियान के ब्रैंड एंबेसडर का जिम्मा उनसे ले लिया गया। अब खबर आ रही है की उनका ऑनलाइन शॉपिंग साइट स्नैपडील से भी करार खत्म हो रहा है। एक हिंदी वेबसाइट की खबर के अनुसार आमिर खान के साथ अब स्नैपडील ये कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं करेगी। चौंकाने वाली बात तो यह है की स्नैपडील ने ये कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का फैसला खुद लिया है।

Advertising
Advertising

आमिर खान ने पिछले साल देश में असहिष्णुता को लेकर एक विवादित बयान दिया था। जिसमें आमिर खान ने कहा था की मेरी पत्नी कहती है उन्हें देश में डर लगता है। इस बयान के बाद आमिर खान की जो मुसीबत शुरू हुई आज तक वो खत्म होने का नाम नही ले रही है। पहले आमिर खान का पुरे देश में विरोध हुआ फिर उनके घर के बाहर मोर्चा तक निकला गया। लेकिन इन सब के बीच आमिर खान ने कहा था की वो भारत में ही पैदा हुए हैं और यही मरेंगे भी अपना देश नही छोडूंगा। यह भी पढ़ें : आमिर खान को अचानक क्यों अतुल्य भारत में असहिष्णुता नजर आने लगी?

आप को बता दें की आमिर खान से अतुल्य भारत अभियान के ब्रैंड एंबेसडर का जिम्मा उनसे लिया गया था। आप को बता दें की आमिर खान को लेकर अभी भी सोशल मीडिया पर काफी खबरे चल रही हैं। आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल को लेकर बीजेपी के नेता विजयवर्गी ने कहा था की अब दंगल का मंगल करना है। फिलहाल आप को बता दे कि असहिष्णुता के मुद्दे पर बयान देने के बाद शाहरुख खान भी जनता से माफी पहले ही मांग चुके हैं।

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें