By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- After Leaving The Narendra Modi Cabinet Babul Supriyo Said I Was Asked To Resign
मंत्रिमंडल छोड़ने के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा- 'मुझे इस्तीफा देने को कहा गया, जब धुआं है तो आग भी लगी होगी
नरेंद्र मोदी सरकार के कई केंद्रीय मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं.
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार के कई केंद्रीय मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं. कई नए चेहरों को मंत्री बनाया जाएगा. इससे पहले इस्तीफों को लेकर चर्चाएँ हो रही हैं, सवाल भी उठाये जा रहे हैं. वहीं केंद्रीय मंत्रिमंडल छोड़ने के बाद बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने फेसबुक पेज पर लम्बा पोस्ट लिखा है. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मुझे इस्तीफा देने को कहा गया था. इसके बाद मैंने इस्तीफा दे दिया है.
बाबुल सुप्रियो ने कहा कि हाँ, जब धुआं है तो कहीं तो आग लगी होगी. मीडिया के अपने दोस्तों के फोन कॉल नहीं ले पा रहा हूं. मैं मैंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. मुझसे ऐसा करने को कहा गया था. मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे अपने मंत्रिमंडल में जगह देकर देश सेवा का मौका दिया था.
बाबुल सुप्रियो ने कहा कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र की सेवा की है. अब जो मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे हैं, मैं उनके नाम तो नहीं बता सकता, लेकिन बंगाल से मंत्री पद की शपथ ली जायेगी. मैं निश्चित रूप से अपने लिए दुखी हूं लेकिन शपथ लेने वालों के लिए खुश हूं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें