
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
Pahalgam Terrorist Attack: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर उनके बयान ने देशभर में हंगामा मचा दिया है. इस बयान के विरोध में मुजफ्फरनगर में एक रैली के दौरान गुस्साई भीड़ ने राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की की, उनकी पगड़ी उतार दी और कुछ लोगों ने उन पर लाठी से हमला भी किया.
बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इस हमले के बाद राकेश टिकैत ने करनाल में एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘चोर पाकिस्तान में नहीं, यहीं हैं. उन्होंने हमले को एक साजिश बताया और पाकिस्तान को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया. चलिए जानते हैं उनका पूरा बयान
पहलगाम अटैक को लेकर क्या बोले राकेश टिकैत?
राकेश टिकैत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बयान दिया था, ‘इस घटना से किसे फायदा हो रहा है? चोर आपके बीच में है, पाकिस्तान में नहीं. कौन हिंदू-मुस्लिम कर रहा है, जवाब उसी के पास है.’ राकेश टिकैत के इस बयान में उन्होंने हमले के पीछे आंतरिक साजिश का इशारा किया था.
इससे पहले उनके भाई नरेश टिकैत ने भी कहा था कि पूरे पाकिस्तान को आतंकी हमले का दोषी ठहराना ठीक नहीं है. इन बयानों से देशभर में गुस्सा भड़क उठा. लोगों ने इसे शहीदों का अपमान और देश की सुरक्षा के खिलाफ बयान बताया.
मुजफ्फरनगर में 2 मई को पहलगाम हमले के विरोध में एक जन आक्रोश रैली निकाली गई थी. इस रैली में राकेश टिकैत भी शामिल हुए. लेकिन जैसे ही लोगों को पता चला कि टिकैत वहां मौजूद हैं, भीड़ ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. “वापस जाओ” के नारे लगाए गए. गुस्साई भीड़ ने टिकैत को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. इस दौरान किसी ने उनके सिर पर झंडा मारा, जिससे उनकी पगड़ी जमीन पर गिर गई. कुछ लोगों ने लाठी से भी हमला किया. पुलिस ने टिकैत को भीड़ से बचाकर सुरक्षित निकाला.
इस घटना के बाद राकेश टिकैत ने कहा, ‘यह हमला किसान आंदोलन को दबाने की साजिश है. कुछ लोग मेरे बयान का गलत मतलब निकाल रहे हैं. मैंने सिर्फ इतना कहा था कि हमले के पीछे साजिश हो सकती है.’उन्होंने अपने विरोधियों को ‘नए हिंदू” कहकर निशाना साधा और कहा कि उन्हें जवाब मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.