जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बाबुल सुप्रियो ने 'बदला इरादा', कहा- राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं रहूंगा लेकिन...

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वो बिना राजनीति रूप से सक्रिय रहे अपनी संसदीय जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहेंगे.

Published date india.com Published: August 2, 2021 9:27 PM IST
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बाबुल सुप्रियो ने 'बदला इरादा', कहा- राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं रहूंगा लेकिन...
Babul Supriyo

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) ने राजनीति से संन्यास लेने का अपना इरादा बदल लिया है. BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात के बाद आसनसोल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने यह फैसला लिया. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वो बिना राजनीति रूप से सक्रिय रहे अपनी संसदीय जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहेंगे.

दिल्ली में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा, ‘मैं गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति छोड़ने से मना किया. मैं राजनीति छोड़ने के अपने निर्णय से अब पीछे नहीं हट सकता हूं.

उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में सरकार से जो घर मुझे मिला है, मैं वह घर छोड़ दूंगा. केंद्र सरकार से मिली सुरक्षा को भी मैं छोड़ रहा हूं. मैं संवैधानिक तरीके से आसनसोल के लिए काम करूंगा, लेकिन किसी राजनीतिक कार्यक्रम में अब आप मुझे नहीं देखेंगे.

बीते 2 दिन पहले सुप्रियो ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘जा रहा हूं अलविदा. अपने माता-पिता, पत्नी, दोस्तों से बात की और उनकी सलाह सुनने के बाद मैं कह रहा हूं कि मैं जा रहा हूं. मैं किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहा हूं – तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, माकपा, कहीं नहीं. मैं पुष्टि कर रहा हूं कि किसी ने मुझे फोन नहीं किया है.’

उन्होंने लिखा, ‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. मैं एक टीम का खिलाड़ी हूं! हमेशा एक टीम मोहन बागान का समर्थन किया है – केवल एक पार्टी के साथ रहा हूं – भाजपा पश्चिम बंगाल। बस !! जा रहा हूं.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने लिखा था, ‘मैं बहुत लंबे समय तक रहा हूं … मैंने किसी की मदद की है, किसी को निराश किया है, यह लोगों को तय करना है. सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए, आप किसी भी राजनीति में शामिल हुए भी बिना ऐसा कर सकते हैं. हां, मैं सांसद के पद से इस्तीफा दे रहा हूं.’

बता दें कि आसनसोल से दो बार के सांसद सुप्रियो उन कई मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें 7 जुलाई को एक बड़े फेरबदल के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद् से हटा दिया गया था. पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के अरूप बिस्वास के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

(इनपुट: ANI, भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.