तेल-गैस के बाद अब पानी पर भी मंडराया खतरा- इस राज्य में 20 लीटर वाली कैन और बोतलबंद पानी की कीमतें बढ़ीं

Written By: Farha Fatima Updated by: Farha Fatima
Updated Date:March 24, 2026 1:56 PM IST

अगर पेट्रोल या डीजल की कीमतें बढ़ीं तो ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और बढ़ जाएगा और पानी महंगा होने लगेगा.

तेल समृद्ध पश्चिम एशियाई क्षेत्र में चल रहे संघर्ष का असर अब तेल-गैस से जुड़ी हर चीज पर धीरे धीरे दिख रहा है. पेट्रोलियम आधारित कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के बाद पानी की बोतलें और 20 लीटर वाले कैन बनाने की लागत बढ़ गई है, जिसकी वजह से बोतलबंद पानी की कीमतें भी बढ़ गई हैं. पहले इस संकट का असर राज्य के होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर पड़ा था, लेकिन अब यह सीधे उन लोगों को महसूस हो रहा है जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए 20 लीटर वाली कैन वाले पानी पर निर्भर हैं. सूत्रों के अनुसार, पॉलीएथिलीन टेरेफ्थेलेट की कीमत बढ़ गई है, जो बोतलें और कैन बनाने में इस्तेमाल होती है. इसके कारण नए 20-लीटर वाले कैन की कीमत काफी बढ़ गई है. समझिए तेल का संबंध पानी से कैसे है और क्यों पानी की कैन महंगी हुई. समझिए जो पानी हमारे घर तक आता है, वह तेल से किस तरह से जुड़ी है.  आइए समझते हैं.

Advertising
Advertising

जानिए कितने रुपए बढ़ाई कीमत

तमिलनाडु के निर्माताओं ने 20 लीटर कैन की कीमत लगभग 5 रुपए बढ़ा दी है, जबकि कुछ बड़े ब्रांडों ने इसे 10 रुपए तक बढ़ाया है. बोतलबंद पानी की कीमत भी बढ़ गई है. अब एक कैन पानी की कीमत पहले से 20 से 30 रुपए ज्यादा हो गई है.

सप्लाई में कमी और उत्पादन में दिक्कतों की वजह

तमिलनाडु में लगभग 1,500 पैकेज्ड वाटर यूनिट हैं, जो करीब 15 लाख लोगों को 20 लीटर कैन के जरिए पानी उपलब्ध कराती हैं, लेकिन राज्य में प्लास्टिक कंटेनर बनाने वाले बहुत कम हैं, इसलिए सप्लाई में कमी और उत्पादन में दिक्कतें आती हैं.

पानी पर ऐसे पड़ा असर

हर यूनिट को हर हफ्ते नए कंटेनर की जरूरत होती है, इसलिए कच्चे माल में कोई रुकावट सीधे पानी की कीमतों को प्रभावित करती है.चेन्नई और अन्य शहरों में रिटेलर पहले ही बढ़ी कीमतें ग्राहकों पर डाल रहे हैं. पहले लगभग 20 रुपए का 20 लीटर वाला कैन, अब कई जगह 25 रुपए में बिक रहा है. आने वाले दिनों में कीमत और बढ़ सकती है.

पानी का खर्च बढ़ा, डिलीवरी चार्ज भी ज्यादा

शहरी इलाकों में घरों पर पानी का खर्च बढ़ने लगा है. साथ ही डिलीवरी चार्ज भी ज्यादा हो गया है. उद्योग के विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अगर पेट्रोल या डीजल की कीमतें बढ़ीं तो ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और बढ़ जाएगा और पानी महंगा होने लगेगा. अभी यह असर सिर्फ एक राज्य में दिखा है, यही हाल रहा तो धीरे धीरे बढ़ी हुई कीमतों का असर पूरे देश में दिखने लगेगा.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें