
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया है कि पंजाब के ‘शहीद अग्निवीर’ अजय कुमार के परिवार को केंद्र की मोदी सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी वो उन्हें नहीं मिली. राहुल गांधी ने कहा सरकार ने अजय के परिवार को केवल बीमा राशि दी है, और जहां तक मैं समझता हूं मुआवजा और बीमा में फर्क होता है.
उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर कर कहा, शहीद अग्निवीर अजय कुमार जी के परिवार को आज तक सरकार की ओर से कोई मुआवजा नहीं मिला है. राहुल ने कहा कि मुआवजे और बीमा में फर्क होता है तथा शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है. उन्होंने कहा, सरकार की ओर से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी, वो नहीं मिली है.
शहीद अग्निवीर अजय कुमार जी के परिवार को आज तक सरकार की ओर से कोई Compensation नहीं मिला है।
‘Compensation’ और ‘Insurance’ में फर्क होता है, शहीद के परिवार को सिर्फ बीमा कंपनी की ओर से भुगतान किया गया है।
सरकार की ओर से जो सहायता शहीद अजय कुमार के परिवार को मिलनी चाहिए थी वो… pic.twitter.com/FG99h72rhX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 5, 2024
कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के लिए जान देने वाले हर शहीद के परिवार का आदर किया जाना चाहिए…पर मोदी सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है. उन्होंने कहा, सरकार कुछ भी कहे, यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और मैं इसे उठाता रहूंगा. ‘इंडिया’ गठबंधन सेना को कभी कमज़ोर नहीं होने देगा.
दरअसल, सेना ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए उन दावों को खारिज कर दिया था कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया. सेना ने कहा था कि परिवार को देय राशि में से 98.39 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है. इसने स्पष्टीकरण में कहा कि कुल राशि लगभग 1.65 करोड़ रुपये होगी.
यह स्पष्टीकरण राहुल गांधी द्वारा ‘एक्स’ पर अजय के पिता का एक वीडियो साझा करने के बाद आया था. जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है. राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया था कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘अग्निवीर’ की मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिलने के बारे में संसद के अंदर झूठ बोला. उन्होंने कहा था कि सिंह को संसद, देश और सेना से माफी मांगनी चाहिए.
वहीं सोमवार, 1 जुलाई को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गांधी के संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा था कि ड्यूटी के दौरान अपनी जान देने वाले अग्निवीर को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलता है. योजना को 158 संगठनों से सुझाव लेने के बाद शुरू किया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.