
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से ग्रेजुएशन के बाद पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2015 में LIVE India में इंटर्नशिप से की. प्रारंभिक दौर में ही उन्होंने जामिया ... और पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2024 आने से तमाम राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने के लिए अलग अलग तरह के वादें कर रही हैं. इंडिया गठबंधन में शामिल हुए न राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सुप्रीमो जयंत चौधरी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘अगर केंद्र में ‘इंडिया’ की सरकार बनेगी तो सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे.’
चौधरी ने युवाओं से 2024 में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस गठबंधन की सरकार आने पर अग्निवीर भर्ती योजना को ही खत्म नहीं किया जाएगा, बल्कि नौजवानों को प्राथमिकता से रोजगार भी दिया जाएगा.
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सुप्रीमो जयंत चौधरी ने मेरठ में एक सभा संबोधित करते कहा कि देश के युवाओं पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि नया नेतृत्व देश के लिए तैयार करना राजनीतिक लोगों का दायित्व है. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन युवाओं के सपनों को पूरा करने के लिए काम करेगा.
चौधरी ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ‘आज कुछ लोग कहते हैं कि एक आदमी ही देश को चला रहा है, लेकिन देश में इतने काबिल युवा हैं जो उनसे अच्छा देश चलाएंगे, इनको आगे आना होगा. रालोद सुप्रीमो ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर नौजवानों को भी 21 साल में ही सांसद और विधायक का चुनाव लड़कर नेतृत्व सौपा जाएगा.
उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली जाने का अधिकार मिलेगा वह संसद में अपनी बात रख सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए रालोद सुप्रीमो ने कहा, ‘लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं और मोदी जी बीच (समुद्र तट) का आनंद ले रहे हैं. कौन कहता है मोदी जी अकेले हैं, उनके साथ तो मेकअप वाले, कैमरा वाले, भाषण लिखने वालों की फौज रहती है.”
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकारियों को जनहित के काम नहीं करने दे रही है. उन्हें 2047 में ‘विकसित भारत’ के खोखले सपने में लगाया जा रहा है. चौधरी ने कहा कि सरकार को नौकरी का कैलेंडर जारी करना चाहिए ताकि युवा पहले से ही तैयारी कर ले.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.