By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Ahmed Patels Letter To The Pm On The Death Of Lions In Gir Demand For 1 Thousand Crore Rupees For Protection
गिर में शेरों की मौत पर अहमद पटेल का पीएम को पत्र, संरक्षण के लिए 1 हजार करोड़ के कोष की मांग
पिछले 3 हफ्ते में गिर नेशनल पार्क में 23 से अधिक शेरों की मौत हो चुकी है, 2016 से अब तक 180 से ज्यादा शेरों की मौत हुई है
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने गुजरात के गिर नेशनल पार्क में बड़ी संख्या में शेरों की मौत पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हुए उनसे मांग करते हुए कहा कि इनके (शेरों) संरक्षण के लिए एक हजार करोड़ रुपए का कोष बनाया जाना चाहिए.
‘प्रोजेक्ट टाइगर’ जैसे अभियान की जरूरत
गुजरात से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटेल ने यह भी कहा कि गिर उद्यान के शेरों के लिए भी ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम शुरू किया जाए. कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है, पिछले तीन सप्ताह में गिर राष्ट्रीय उद्यान में 23 से अधिक शेरों की मौत हो चुकी है और 2016 से अब तक 180 से ज्यादा शेर मरे हैं.
नहीं थम रहा गिर में शेरों की मौत का सिलसिला, 14 शेरों की मौत के बाद 26 को बचाव केन्द्र ले जाया गया
उन्होंने कहा, गिर शेर गुजरात का गौरव हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि बड़े पैमाने पर मौतों का कारण लापरवाही है. उनकी मौत के कारण कोई रातोंरात पैदा नहीं हुए, बल्कि यह राज्य सरकार के लंबे समय से चले जा आ रहे कुप्रबंधन एवं खराब देखभाल का परिणाम हैं.
अमित शाह इंदौर पहुंचे, प्रदर्शनकारी हिरासत में, आयोजन से मीडिया को रखा दूर
सीएम रहते हुए मोदी ने भी दिए थे सुझाव
पटेल ने कहा, ‘केंद्र सरकार इन शेरों के संरक्षण के लिए एक हजार करोड़ रुपए का कोष बना सकती है और प्रोजेक्ट टाइगर की तर्ज पर राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम शुरू कर सकती है.’ उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के तौर पर आपने (मोदी) इसी तरह के सुझाव दिए थे. ऐसे में मुझे पूरा विश्वास है कि आप मेरे प्रस्ताव से सहमत होंगे.’’ (इनपुट एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें