'बोल देना मैने मारा है...', अहमदाबाद छात्र हत्याकांड में आरोपी की Whatsapp चैट आई सामने, दोस्त से खुद कबूला जुर्म

अहमदाबाद के खोखरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं के छात्र नयन संतानी की नौवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

Published date india.com Updated: August 21, 2025 5:29 PM IST
अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की हत्या
अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की हत्या

गुजरात के अहमदाबाद में एक 10वीं के छात्र के हत्या के मामले में आरोपी की वॉट्सऐप चैट सामने आई है. चैट में आरोपी जूनियर छात्र अपने दोस्त से हत्या की बात कबूल कर रहा है. वह अपने दोस्त से कह रहा है कि उसने ही 15 वर्षीय नयन की हत्या की है. यह बात सबको जाकर बता देना. 20 अगस्त को हुई इस वारदात के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है. स्थानीय लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की.

जानकारी के मुताबिक, घटना अहमदाबाद के खोखरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है. यहां दसवीं के छात्र नयन संतानी की नौवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने चाकू से हमला कर दिया था. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को जांच में आरोपी छात्र की वॉट्सऐप चैट मिली है. जिसमें वह अपने दोस्त से बात करते हुए जुर्म स्वीकार रहा है. पुलिस को जो चैट मिली है, उसमें ब्योरा कुछ इस प्रकार है-

आरोपी का दोस्त- भाई तुमने कुछ किया आज?

आरोपी- हां

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आरोपी का दोस्त- तुमने चाकू मारा था?

आरोपी- तुझे किसने बताया?

आरोपी का दोस्त- कॉल करो एक मिनट. कॉल पे बात करते हैं.

आरोपी- नहीं, अभी भाई साथ है. उसे नहीं पता कि आज क्या हुआ है. तुझे बताया किसने?
आरोपी का दोस्त- वह मर गया
शायद से.

आरोपी- हां, कौन था वैसे?

आरोपी का दोस्त- चाकू तूने मारा था? वो पूछ रहा हूं.

आरोपी- हां तो.

आरोपी का दोस्त- मारा क्यों?

आरोपी

दोस्त- क्यों मारा?

आरोपी- अरे मुझे बोल रहा था कि कौन तू, क्या कर लेगा.

आरोपी का दोस्त- तो मार (पीट) देता, मार डालना नहीं था.

आरोपी- छोड़ न, अब जो हो गया, वो हो गया.

इसके बाद आरोपी का दोस्त कहता है कि चैट को डिलीट कर दे और अपना ख्याल रख और कुछ दिन के लिए अंडरग्राउंड हो जा. इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें नयन पेट पकड़कर लड़खड़ाते हुए स्कूल की तरफ वापस आता दिख रहा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.