Air India ने 21 जून से 15 जुलाई तक कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को किया रद्द, यात्रियों को दिया जाएगा पूरा रिफंड

एअर इंडिया ने गुरुवार (19 जून) को ये जानकारी दी है कि 15 जुलाई तक कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द रहेंगी. वहीं, इस दौरान एअर इंडिया एयरलाइंस ने तीन देशों की उड़ानों को निलंबित कर दिया है.

Published date india.com Published: June 20, 2025 6:22 AM IST
Air India ने 21 जून से 15 जुलाई तक कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स को किया रद्द, यात्रियों को दिया जाएगा पूरा रिफंड

अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया के फ्लाइट में हुए हादसे के बाद एअर इंडिया लगातार अपनी सभी फ्लाइट की जांच में लगा हुआ है. इसी के चलते अब एअर इंडिया ने 21 जून से 15 जुलाई तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने का फैसला लिया है. बता दें कि ये फैसला बोइंग 787 और 777 विमानों की सुरक्षा जांच के मध्य लिया गया है.

इसके अलावा मध्य-पूर्व क्षेत्र में वायुक्षेत्र बंद होने के कारण भी इस फैसले को लिया गया है. आपको बता दें कि इस बदलाव के चलते कई अंतरराष्ट्रीय रूट्स प्रभावित होंगे. हालांकि यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानें या फिर पूरा रिफंड वापिस दिया जाएगा.

क्यों लिया गया ये फैसला?

एअर इंडिया ने इसके पीछे दो बड़ी वजहों को बताया है.
1. सुरक्षा जांच: बता दें कि बोइंग 787 और 777 विमानों की स्वैच्छिक प्री-फ्लाइट सुरक्षा जांच की जा रही है. ताकि यात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो.

2. वायुक्षेत्र बंद: मध्य-पूर्व में वायुक्षेत्र बंद होने से उड़ानों का समय बढ़ गया है, जिसके लिए पूरे शेड्यूल को स्थिर करने की जरूरत पड़ रही है.

किन रूट्स पर पड़ेगा असर

उत्तर अमेरिका
1. दिल्ली से टोरंटो जाने वाली कुल 13 उड़ानों से घटकर 7 कर दी गईं हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

2. दिल्ली-वैंकूवर जाने वाली 7 उड़ानों को घटाकर 5 कर दिया गया है.

3. दिल्लीसे सैन फ्रांसिस्को जाने वाली 10 उड़ानों को घटाकर 7 कर दिया गया है.

4. दिल्ली-शिकागो जाने वाली 7 फ्लाइट्स को घटाकर 3 कर दिया गया है.

5. दिल्ली-वॉशिंगटन (डलस) जाने वाली 5 फ्लाइट्स से 3 फ्लाइट्स कर दी गईं हैं..

  • यूरोप
    दिल्ली-लंदन (हीथ्रो)- 24 से 22 उड़ानें
  • बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो)- 7 से 6 उड़ानें
  • अमृतसर-बर्मिंघम और दिल्ली-बर्मिंघम- 3 से 2 उड़ानें
  • दिल्ली-पेरिस- 14 से 12 उड़ानें
  • दिल्ली-मिलान- 7 से 4 उड़ानें
  • दिल्ली-कोपेनहेगन- 5 से 3 उड़ानें
  • दिल्ली-वियना- 4 से 3 उड़ानें
  • दिल्ली-एम्सटर्डम- 7 से 5 उड़ानें

ऑस्ट्रेलिया
दिल्ली-मेलबर्न और दिल्ली-सिडनी जाने वाले दोनों रूट्स पर 7 से 5 उड़ानें कर दी गईं हैं.

  • फार ईस्ट
    दिल्ली-टोक्यो (हेनेडा) के रूट पर 7 से 6 उड़ानें कर दी गईं हैं.
  • दिल्ली-सियोल (इंचियोन)के रूट पर 21 जून से 5 जुलाई तक 5 से 3, और 6 जुलाई से 15 जुलाई तक 4 उड़ानें.

कैंसिल होने वाली फ्लाइट्स

  • दिल्ली-नैरोबी (एआई961/962)- 30 जून तक साप्ताहिक 4 उड़ानें कैंसिल
  • अमृतसर-लंदन (गैटविक) (एआई169/170)- 15 जुलाई तक साप्ताहिक 3 उड़ानें कैंसिल
  • गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) (एआई145/146)- 15 जुलाई तक साप्ताहिक 3 उड़ानें कैंसिल

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.