
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
AI Road Maintenance Plan: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार (18 दिसंबर) को संसद में एक प्लान के बारे में बताया है. जिसके तहत अब सड़कों और हाईवे की निगरानी के लिए AI गाड़ियां तैनात की जाएंगी. ये गाड़ियां सड़क पर कोई भी गड्ढा, दरार या फिर किसी भी तरह की खराबी देखते ही फोटो और डेटा सीधे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में भेज देगी. जिसके बाद ठेकेदारों की मनमानी पर लगाम लगेगी और देश में सड़कों के हालात सुधर पाएंगे.
गुरुवार को नितिन गडकरी ने लोकसभा में सांसद कुमारी सैलजा के सवाल का जवाब देते हुए ये जानकारी दी कि आने वाले समय में मानवीय हस्तक्षेप (Human Intervention) को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा. अब किसी भी मानवीय हस्तक्षेप के बजाय सड़क पर 3D लेजर स्कैनर, GPS और हाई-रेजोल्यूशन कैमरों से लैस AI गाड़ियां सड़कों पर नजर रखेगी. ये AI गाड़ी खुद-ब-खुद सड़क की स्थिति का मुआयना करेंगी और किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत मंत्रालय में फोटो-वीडियो के साथ अलर्ट भेजेगी.
नितिन गडकरी ने संसद में जानकारी देते हुए ये बताया अगले महीने में ये आधुनिक पॉलिसी लागू कर दी जाएगी. जिससे 3D लेजर स्कैनर, GPS और हाई-रेजोल्यूशन कैमरों से लैस गाड़ी हाईवे की निगरानी करेगी.
आपको बता दें कि गाड़ी में लगे 3D लेजर स्कैनर सड़क की सतह को स्कैन करेंगी. उसके बाद गाड़ी पर लगे हाई-रेजोल्यूशन कैमरे फोटो और वीडियो कैप्चर करेंगे और GPS लोकेशन ट्रैक करेंगे. इसके बाद ये पूरा डेटा सीधे मंत्रालय के सिस्टम में अपलोड किया जाएगा. अगर सड़क पर किसी भी प्रकार के गड्ढे, दरारें, पैचिंग या कोई अन्य दोष तुरंत डिटेक्ट हो जाएगा. इससे मेंटेनेंस की रिपोर्ट ऑटोमैटिक बनेगी और ठेकेदारों को पेमेंट भी इसी आधार पर मिलेगा.
क्यों जरूरी है ये कदम?
आपको बता दें कि भारत में हर साल हजारों एक्सीडेंट की संख्या में एक्सीडेंट गड्ढों की वजह से होते हैं. कई ठेकेदार अक्सर मेंटेनेंस में लापरवाही बरतते हैं. ऐसे में इस सिस्टम को लाया जा रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.