मोबाइल फोन चेक करने को लेकर पत्नी से हुआ झगड़ा, AIIMS के डॉक्टर ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

दिल्ली में एक दुखद घटना घटी है. हौजखास में एक छोटे से मुद्दे को लेकर पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद एम्स के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने सुसाइड कर ली.

Written by: Santosh Singh
Updated: December 27, 2018, 12:50 PM IST

नई दिल्लीः दिल्ली में एक दुखद घटना घटी है. दक्षिण दिल्ली के हौजखास में एक छोटे से मुद्दे को लेकर पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद एम्स (AIIMS) के एक 34 वर्षीय सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान के नागौर के निवासी मनीष शर्मा के रूप में हुई है. मनीष की छह माह पहले ही शादी हुई थी. उनकी पत्नी तृप्ति चौधरी भी पीजीआई, चंडीगढ़ में डॉक्टर हैं. वह अक्सर चंडीगढ़ से दिल्ली आती रहती हैं.

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. पुलिस ने बताया कि इन दोनों के बीच एक दूसरे के मोबाइल फोन चेक करने को लेकर झगड़ा होता था. वे मोबाइल फोन पर हुए कम्युनिकेश के आधार पर एक दूसरे से संदेह के आधार पर सवाल करते थे और झगड़ते थे.

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गौतम नगर में हुई इस घटना के बारे में रात करीब 11.29 बजे हौजखास थाने को सूचना मिली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को बताया गया कि मृतक को उनके दोस्त और पड़ोसी एम्स ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शर्मा एम्स में वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टर थे.

कई दिन से पीछा कर रहा था शख्स, महिला ने उसका प्राइवेट पार्ट काट कुत्ते को खिलाया

पड़ोसियों ने किया बीच-बचाव

पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात में मनीष ने एक साथ कई नींद की गोलियां खा ली. मनीष को नींद नहीं आने की बीमारी थी और इसलिए वह अपने साथ इसकी गोलियां रखता था. पुलिस ने बताया कि जब पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा था तो शर्मा के रूममेट और पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया था. उनलोगों ने दोनों को अलग-अलग कर समझाया था, लेकिन इसके तुरंत बाद दोनों फिर झगड़ने लगे. उस वक्त शर्मा बेहद हिंसक हो गए. उसके बाद उनके रूममेट भी उनपर काबू नहीं पा सके, तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर तृप्ति को बचाया. इसके कुछ समय शर्मा ने कथित तौर पर चौथी मंजिल से झलांग लगा दी. उस वक्त उसके पास कोई नहीं था. पुलिस ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों ने शर्मा को कूदते हुए देखा था.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.