दिल्ली में बढ़ा कोरोना का कहर तो AIIMS ने एक बार फिर किया OPD बंद करने का फैसला

AIIMS OPD News: कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच AIIMS प्रशासन ने ओपीडी को एक बार फिर बंद करने का फैसला लिया है.

Published date india.com Published: April 7, 2021 8:42 AM IST
AIIMS Delhi Update

AIIMS OPD News: देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. यहां हर दिन 4500-5000 नए केस दर्ज किये जा रहे हैं. कोरोना के बढ़ते कहर के बीच केजरीवाल सरकार ने 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) भी लगा दिया है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच AIIMS प्रशासन ने ओपीडी को एक बार फिर बंद करने का फैसला लिया है. दिल्ली AIIMS की ओपीडी को गुरुवार (08 अप्रैल) से बंद कर दिया जाएगा.

दिल्ली AIIMS के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने Indian Express को बताया कि गुरुवार से वॉक-इन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए जाएंगे. अस्पताल के कार्यवाहक मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सिद्धार्थ सतपथी ने बताया कि बीते कुछ महीनों में एम्स पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी थी. उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद एक साथ इतना भीड़ होना अच्छा नहीं था. उन्होंने बताया कि एम्स डायरेक्टर से विचार विमर्श के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है.

एम्स प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, ‘कोरोना महामारी के फैलने की की संभावना को कम करने के उद्देश्य से वॉक-इन ओपीडी को बंद करने का फैसला लिया गया है. इसके साथ-साथ सभी विभागों को यह निर्देश दिये गये हैं कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराये जाने वालों की संख्या में भी कमी करें और उसकी दैनिक सीमा तय करें. बता दें कोरोना काल में इससे पहले भी एम्स की OPD सेवाएं कई बार बंद की जा चुकी हैं.

बता दें कि देश की राजधानी दिल्‍ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 5100 नए मामले सामने आए और इस दौरान, 17 और मरीजों की मौत हुई है. 27 नवंबर के बाद यह पहली बार है जब एक दिन में राजधानी में 5000 से ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं. इससे पहले, 27 नवंबर को 5482 मामले दर्ज हुए थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.