ओवैसी का Rahul Gandhi को खुला चैलेंज, कहा- हैदराबाद से चुनाव लड़कर दिखाएं

Telangana Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, राहुल गांधी बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं. लेकिन मैं कहता हूं कि वे मैदान में आएं और मेरे खिलाफ लड़ें.

Published date india.com Updated: September 25, 2023 11:40 AM IST
ओवैसी का Rahul Gandhi को खुला चैलेंज, कहा- हैदराबाद से चुनाव लड़कर दिखाएं

आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनावों (Telangana Assembly Election) में अब बस कुछ ही हफ्तों का समय बाकी है. चुनाव जीतने की होड़ में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं. इस बीच, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहा मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM chief Asaduddin Owaisi) ने हैदराबाद में कहा, बाबरी मस्जिद और सचिवालय की मस्जिद को कांग्रेस शासन में ध्वस्त कर दिया गया था. ओवैसी ने कहा मैं राहुल गांधी (Rahuk Gandhi) को वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दे रहा हूं. राहुल गांधी को चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए ओवैसी ने आगे कहा, आप बड़े-बड़े बयान देते रहते हैं, मैदान में आएं और मेरे खिलाफ लड़ें. कांग्रेस के लोग बहुत कुछ कहेंगे, कुछ भी हो, लेकिन मैं तैयार हूं.

Asaduddin Owaisi का कहना है, कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और लालू यादव की पार्टी (आरजेडी) के नेता संसद में मुसलमानों का नाम लेने से डरते हैं. हाल ही में संसद में पास हुए महिला आरक्षण बिल को लेकर ओवैसी ने कहा, मैंने संसद में खड़े होकर कहा था कि मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए. लेकिन वे मुझसे कहते हैं कि मैं महिलाओं के खिलाफ हूं, मगर सच्चाई यह है कि आप महिलाओं, ओबीसी और मुसलमानों के खिलाफ हैं.

वहीं, इस महीने की शुरुआत में राहुल गांधी ने तेलंगाना के तुक्कुगुडा में विजयभेरी सभा में बोलते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP), भारत राष्ट्र समिति और एआईएमआईएम (AIMIM) तेलंगाना में एकजुट होकर काम कर रहे हैं और उनकी पार्टी इस तिकड़ी के खिलाफ लड़ रही है. राहुल गांधी ने कहा था, कि तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी बीआरएस के खिलाफ नहीं बल्कि बीआरएस, बीजेपी और एआईएमआईएम के साथ मिलकर लड़ रही है. वे खुद को अलग-अलग पार्टियां कहते हैं लेकिन वे एकजुट होकर काम कर रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.