लखनऊ| आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज भारतीय वायुसेना के कुछ लड़ाकू विमानों ने लैंडिग एक्सरसाइज की. बता दें कि एयर फोर्स के वायुसेना के 20 विमान इस एक्सप्रेस-वे पर उतरे. यह किसी एक्सप्रेस-वे पर अब तक की सबसे बड़ी एक्सरसाइज थी.
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सबसे पहले हरक्युलिस C130J की लैंडिंग हुई है. ये एक ट्रांसपोर्ट प्लेन है. इसमें से गरुड़ कमांडो अपनी गाड़ियों और साजोसामान के साथ उतरे.
हरक्युलिस C130J के बाद 3 मिराज-2000 विमान उतरे. इस विमान की खास बात यह है कि ये दूर तक मार करने के लिए 530D मिसाइल से लैस है. यह हवा में ही दूसरे विमान को मार गिराने में सक्षम है.
मिराज विमानों के बाद बारी थी जगुआर विमानों की. 3 जगुआर लड़ाकू विमान भी आगरा एक्सप्रेस वे पर टचडाउन हुए. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जगुआर विमानों ने भी अपने करतब दिखाए. ये विमान 4750 किलो वजन के साथ उतर सकता है. इसमें गहराई से मार करने की क्षमता है.
Add India.com as a Preferred Source
जगुआर के बाद बारी थी सुखोई 30 MKI विमान की. ह तीन हजार किलोमीटर दूर तक मार करने में सक्षम है. ये भारतीय वायुसेना के सबसे शक्तिशाली विमानों में से एक है. युद्ध के दौरान दुश्मन देशों के प्लेन का दूर से पता लगा लेता है.
युद्ध जैसी आपात स्थिति में सड़कों पर ही विमान उतारने और उड़ान भरने के लिए पायलटों को तैयार करने के लिए यह अभ्यास किया गया. पिछले साल इस एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर आठ लड़ाकू जेट विमान उतरे थे और उड़ान भरी थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.