ज्वालामुखी विस्फोट से मचा हड़कंप, बाली जा रही Air India की फ्लाइट वापस लौटी दिल्ली

बुधवार को माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी के फटने के बाद इंडोनेशिया में स्थित बाली द्वीप की तरफ जाने वाली दर्जनों फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI2145 को भी इसी के चलते वापिस दिल्ली लौटना पड़ा.

Published date india.com Published: June 18, 2025 12:28 PM IST
ज्वालामुखी विस्फोट से मचा हड़कंप, बाली जा रही Air India की फ्लाइट वापस लौटी दिल्ली

Air India Flight News: इंडोनेशिया के फेमस रिसॉर्ट द्वीप बाली की ओर जाने वाली दर्जनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि बुधवार को माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी के फटने के बाद ये फैसला लिया गया है. इसी के चलते एयर इंडिया की दिल्ली से बाली जाने वाली फ्लाइट एआई2145 को भी यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर वापस दिल्ली लौटने को कहा गया. जिसके बाद फ्लाइट वापिस यात्रियों को लेकर सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची.

बता दें कि ये विस्फोट फ्लोरेस के पूर्वी द्वीप पर मौजूद 1,584 मीटर ऊंचा माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी हुआ है. बता दें कि इस विस्फोट के चलते आसमान में 10 किलोमीटर ऊंचा राख का बादल उड़ता देखा गया. वहीं, इस विस्फोट को 150 किलोमीटर दूर देखा गया. जिसके बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया. बता दें कि इस विस्फोट को इंडोनेशिया की ज्वालामुखी एजेंसी ने सबसे खतरनाक स्तर का ज्वालामुखी विस्फोट बताया है. साथ ही इसे लेकर 8 किलोमीटर के दायरे को खतरे का क्षेत्र घोषित कर दिया.

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वापस लौटी फ्लाइट

बता दें कि एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इसे लेकर बताया, ’18 जून 2025 को दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट AI2145 को बाली हवाई अड्डे के पास ज्वालामुखी विस्फोट की खबरों के कारण वापस दिल्ली लौटने की सलाह दी गई. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया. फ्लाइट सुरक्षित रूप से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गई, और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया.’

यात्रियों को दिया जाएगा पूरा रिफंड

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने , ‘यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं. प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा प्रदान कर उन्हें हुई परेशानी को दूर करने का हर संभव प्रयास किया गया है. अगर यात्री चाहें तो कैंसलेशन या कॉम्प्लीमेंट्री रिशेड्यूलिंग पर उन्हें पूरा रिफंड भी ऑफर किया जा रहा है.’

                                                                                    (Source – IANS)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.