
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Air India Plane Accident: मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब केरल के कोच्चि से मुंबई आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI‑2744 रनवे पर फिसल गई. भारी बारिश के बीच फ्लाइट की लैंडिंग की गई, जिससे रनवे पर विमान का संतुलन बिगड़ा और तीनों टायर्स फट गए.
हालांकि, राहत की बात यह है कि कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री एवं चालक दल सुरक्षित हैं. एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया है. सूत्रों के अनुसार, विमान कीचड़ भरे क्षेत्र में चला गया, लेकिन अपनी तेज गति के कारण उसमें फंसा नहीं.
एअर इंडिया प्रवक्ता के अनुसार, ’21 जुलाई को सुबह 09:27 बजे कोच्चि–मुंबई फ्लाइट AI‑2744 रनवे पर लैंडिंग के दौरान फिसल गई. पर सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर विमान गेट तक पहुंचाया गया है. जांच के लिए विमान को अस्थायी रूप से ग्राउंड किया गया है.’ सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक टीम स्थिति का आकलन कर रही है.
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर कहा गया, ’21 जुलाई 2025 को सुबह 09:27 बजे रनवे 09/27 पर लैंडिंग कर रही फ्लाइट फिसल गई. तुरंत हमारी इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों एवं क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मैन रनवे को मामूली नुकसान हुआ, लेकिन ऑपरेशन प्रभावित न हो इसके लिए सेकेंडरी रनवे 14/32 सक्रिय कर दिया गया है. सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है.’
इससे पहले बीते महीने एअर इंडिया का एक विमान गुजरात में क्रैश हो गया था. जिसमें 260 लोग मारे गए थे. अहमदाबाद से 12 जून को लंदन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान एक इमारत से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें जमीन पर मारे गए 19 लोग भी शामिल हैं. विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक यात्री जीवित बच सका था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.