
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
Air India Indigo New Travel Advisory: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के बाद से पाकिस्तान (India-Pakistan War) की बौखलाहट साफ दिख रही है. पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पाकिस्तान ने शुक्रवार देर शाम से हमले शुरू कर दिए. गुजरात, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के 20 शहरों पर ड्रोन अटैक किए गए हैं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देश के 24 एयरपोर्ट्स पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही पर लगी रोक को 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. ऐसे में ऐहतिहातन कई एयरलाइंस ने अपनी सर्विस कैंसिल कर दी हैं. इस बीच एअर इंडिया (Air India) ने चंडीगढ़, जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर और राजकोट के लिए अपने फ्लाइट ऑपरेशन 15 मई सुबह 05:29 बजे तक के लिए कैंसिल कर दी हैं.
एअर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X हैंडल से ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. Air India ने कहा, “भारत में एविएशन अथॉरिटी की ओर से कई एयरपोर्ट के बंद रहने की सूचना के बाद जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज, जामनगर और राजकोट से आने-जाने वाली एअर इंडिया की उड़ानें 15 मई तक सुबह 5:29 बजे तक कैंसिल की जा रही हैं.ये निर्देश अगली सूचना तक जारी रहेगी.”
#TravelAdvisory
Following a notification from aviation authorities on continued closure of multiple airports in India, Air India flights to and from the following stations – Jammu, Srinagar, Leh, Jodhpur, Amritsar, Chandigarh, Bhuj, Jamnagar and Rajkot – are being cancelled till…— Air India (@airindia) May 9, 2025
रि-शेड्यूलिंग चार्जेस पर मिलेगी छूट और फुल रिफंड का भी ऑप्शन
एअर इंडिया ने आगे बताया, “इस अवधि के दौरान यात्रा के लिए वैलिड टिकट रखने वाले कस्टमरों को रि-शेड्यूलिंग चार्जेस में वन टाइम रिलीफ दिया जाएगा या कैंसिलेशन पर फुल रिफंड दिया जाएगा.अधिक जानकारी के लिए हमारे कॉन्टैक्ट सेंटर पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें या हमारी वेबसाइट http://airindia.com पर विजिट करें.”
इंडिगो ने भी कैंसिल की फ्लाइट्स
IndiGo ने भी कई एयरपोर्ट के लिए अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं. इंडिगो ने ग्राहकों को फ्लाइट स्थिति जांचने, पुनः बुक करने या रिफंड के लिए लिंक शेयर किए हैं. इसके साथ ही सभी यात्रियों के लिए सेकेंडरी लैडर प्वाइंट चेक (SLPC) अनिवार्य किया गया है. विज़िटर एंट्री पूरी तरह से सस्पेंड कर दी गई है. एयर मार्शल्स की तैनाती की जा रही है. इंडिगो ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें.
कौन-कौन से एयरपोर्ट रहेंगे बंद?
पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, हलवाड़ा, पठानकोट एयरपोर्ट बंद रहेंगे, वहीं, हिमाचल प्रदेश के भुंतर, शिमला, कांगड़ा-गग्गल एयरपोर्ट बंद रहेंगे.केंद्र शासित प्रदेश का चंडीगढ़ एयरपोर्ट, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के श्रीनगर, जम्मू, लेह एय़रपोर्ट, राजस्थान के किशनगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर एयरपोर्ट और गुजरात के मुंद्रा, जामनगर, हीरासर, पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज एयरपोर्ट बंद रहेंगे.
पाकिस्तान ने आज कहां-कहां किए हमले?
पाकिस्तान ने 9 मई की रात जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टर उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी. श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया. इसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है. अवंतीपोरा एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक को नाकाम किया गया. शुक्रवार देर शाम कश्मीर घाटी में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया. कुछ स्थानों पर सायरन की आवाजें सुनी गईं.
पंजाब के फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, करतारपुर, बठिंडा में पाकिस्तान ने हमले की कोशिश की है. राजस्थान के जैसलमेर, श्रीगंगानगर, पोकरण, बाड़मेर में भी हिमाकत की गई है. गुजरात के कच्छ में फायरिंग हुई है. भारत ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया है. इस बीच चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है. यहां भी भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.