Air India Milan To Delhi Flight Cancelled Dur To Technical Problem Diwali Travel Chaos
Air India की फ्लाइट में आई खराबी, दिवाली पर घर लौट रहे 200 से ज्यादा यात्री इटली में फंसे...जानिए पूरी डिटेल
Air India Flight Cancelled: इटली के मिलान से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 17 अक्टूबर शुक्रवार को उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे रद्द कर दिया गया.
Air India Flight Cancelled: इटली के मिलान से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 17 अक्टूबर शुक्रवार को उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे रद्द कर दिया गया. इस वजह से सैकड़ों यात्रियों की दिवाली की योजना खराब हो गई. इस फ्लाइट का नंबर एआई-138 था. एयर इंडिया ने बताया कि सभी यात्रियों को होटल में ठहराने की व्यवस्था की गई है. इस विमान में 256 यात्री और 10 क्रू मेंबर सवार होने वाले थे, जो अब नई उड़ान का इंतजार कर रहे हैं.
यात्रियों के लिए किया गया खास इंतजाम
एयर इंडिया के अनुसार, सभी यात्रियों को 20 अक्टूबर या उसके बाद की फ्लाइट में बुक किया गया है. इसी दिन भारत में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा. हालांकि, एयरलाइन ने एक यात्री के लिए विशेष इंतजाम किया है, जिसका शेंगेन वीजा 20 अक्टूबर को खत्म हो रहा था. इस यात्री को 19 अक्टूबर की फ्लाइट में भारत भेजने की व्यवस्था की गई है ताकि वीजा की अवधि समाप्त न हो.
तकनीकी दिक्कत के कारण रद्द की गई फ्लाइट
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि फ्लाइट को यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रद्द किया गया. विमान में आई तकनीकी दिक्कत को दूर करने के लिए समय की जरूरत थी. एयर इंडिया ने बताया कि सभी यात्रियों के लिए होटल का इंतजाम किया गया है, लेकिन एयरपोर्ट के पास पर्याप्त कमरे न मिलने के कारण कुछ यात्रियों को थोड़ी दूर ठहराया गया है. साथ ही सभी को खाना और जरूरी मदद दी जा रही है.
एयरलाइन ने दी सफाई
एयरलाइन ने कहा, “हम सभी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उड़ान रद्द होने से हुई परेशानी के लिए हमें खेद है.” कंपनी ने बताया कि सभी यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में बुक कर दिया गया है और स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. एयर इंडिया का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा हमेशा उसकी पहली प्राथमिकता रहती है, इसलिए किसी भी तरह का जोखिम उठाना सही नहीं था. इस घटना से यात्रियों को थोड़ी असुविधा जरूर हुई, लेकिन एयरलाइन लगातार उनकी मदद में जुटी हुई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.