Ajab-Gazab Bayan: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने तो हद कर दी, लड़कियों को ये क्या कह दिया...जानिए

Ajab-Gazab Bayan: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर एस सुधाकर ने महिलाओं के लिए ये क्या कह दिया-वे सिंगल रहना चाहती हैं, बच्चे पैदा करने की इच्छा नहीं होती.

Written by: Kajal Kumari
Published: October 11, 2021, 8:50 AM IST

Ajab-Gazab Bayan: रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर (Dr K Sudhakar) ने अजीबोगरीब बयान दिया है, मंत्री ने दावा किया है कि आधुनिक भारतीय महिलाएं अब अकेले (Single mother) रहना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं शादी के बाद भी बच्चे पैदा नहीं करना चाहती हैं. बल्कि ‘सरोगेसी’ (surrogate) यानी किराये की कोख के जरिए बच्चे चाहती हैं.

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकरने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (NIMHANS) में कहा, ‘‘आज, मैं यह कहने के लिए माफी चाहूंगा कि भारत में काफी संख्या में आधुनिक महिलाएं अकेली (सिंगल) रहना चाहती हैं. यहां तक कि शादी हो जाने पर भी वे शिशु को जन्म नहीं देना चाहतीं. वे सरोगेसी चाहती हैं. इस तरह हमारी सोच में एक बड़ा बदलाव आ गया है.”

उन्होंने इसके लिए भारतीय समाज पर ‘‘पश्चिमी देशों के प्रभाव” को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि लोग नहीं चाह रहे हैं कि उनके माता-पिता उनके साथ रहें. मंत्री ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, आज हम पाश्चात्य देशों के रास्ते पर बढ़ रहे हैं. हम नहीं चाहते कि हमारे माता-पिता हमारे साथ रहें, अपने साथ दादा-दादी को रखना भूल गये हैं.”

भारत में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सुधाकर ने कहा कि हर सातवें भारतीय को किसी न किसी तरह की मानसिक समस्या है, जो हल्की, मध्यम या गंभीर हो सकती है. उनके मुताबिक तनाव प्रबंधन एक कला है और भारतीयों को इसे सीखने की नहीं, बल्कि दुनिया को इससे निपटने के गुर सिखाने की जरूरत है.

मंत्री ने कहा, ‘‘…योग, ध्यान, प्राणायाम शानदार माध्यम हैं जिसकी शिक्षा हमारे पूर्वजों ने हजारों साल पहले विश्व को दी.” कोविड-19 मानसिक स्वास्थ्य के बारे में सुधाकर ने कहा कि सगे-संबंधी अपने प्रिय जन के शव को नहीं स्पर्श कर सकें, जिसके चलते उन्हें मानसिक पीड़ा हुई.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.