सपा सरकार के मंत्रिमंडल का सोमवार को 8वीं बार विस्तार हुआ। इसमें 10 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के पद पर शपथ ली। बर्खास्तगी के 15 दिन बाद गायत्री प्रजापति ने चौथी बार मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें 12 सितंबर को सीएम ने मंत्री पद से बर्खास्त किया था। शपथ लेने के बाद गायत्री ने अखिलेश यादव के 3 बार पैर छुए। इसके बाद उन्होंने मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के भी पैर छुए। इस पर गवर्नर राम नाईक ने उन्हें टोक दिया और अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी। बता दें कि प्रजापति 3 साल में चौथी बार मंत्री बने हैं।
मत्स्य और सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रियाज अहमद, परिवहन राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) यासिर शाह और परिवार कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविदास मेहरोत्रा का प्रोन्नतित करते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा, स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी और समाज कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र वर्मा का भी प्रमोशन करते हुए कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें: हैदराबाद: हत्या के बाद पति की लाश को ठिकाने लगाना चाहती थी पत्नी, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
अखिलेश यादव मंत्रिमण्डल के इस आठवें विस्तार से ठीक पहले खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की मंत्रिमण्डल से छुट्टी कर दी गई है। राज्य विधानसभा में विधायकों की संख्या के अनुपात में मंत्रिमण्डल में 60 सदस्य रह सकते हैं। मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमण्डल में कुल 57 मंत्री थे। चार नए मंत्रियों को शामिल करने के लिए एक मंत्री को निकालना ही था।
शपथ ग्रहण समारोह में एक नाटकीय घटनाक्रम देखा गया। शपथ लेने के बाद गायत्री प्रसाद प्रजापति ने मुलायम सिंह यादव के दण्डवत कर पैर छुए। प्रजापति जैसे ही मुलायम के पैर छुने के लिए झुक आनन फानन में सारे कैमरे प्रजापति की ओर मुड़ गए। प्रजापति ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पांव तीन बार छुए। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव के भी पैर छुए।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.