कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर गर्माई सियासत, अखिलेश यादव ने दागा सवाल, पूछा- नारी की स्थिति कैसे सुधरेगी?

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी विवादों का सबब बन गई है.

Published date india.com Published: August 19, 2022 10:50 AM IST
Socialists started August Revolution from Bihar, taught a lesson to BJP: Akhilesh Yadav
फाइल फोटो

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई टिप्पणी विवादों का सबब बन गई है. बीजेपी से नाता तोड़ अन्य दलों के समर्थन से नई सरकार बनाने पर विजयवर्गीय ने नीतीश की तुलना ‘विदेशी महिलाओं’ से की. अब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उनकी टिप्पणी पर एतराज जताया है.

अखिलेश यादव ने विजयवर्गीय का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि स्त्रियों के बारे में ऐसे नकारात्मक विचार रखनेवाले भाजपाइयों के होते हुए बीजेपी के राज में देश की नारी की स्थिति कैसे सुधरेगी.


बताते चलें कि विजयवर्गीय ने कहा था कि जिस दिन बिहार की सरकार बदली, मैं विदेश में था; इस मामले में विदेश के एक व्यक्ति ने मुझसे कहा कि ऐसा तो उनके यहां (विदेश में) होता है कि लड़कियां कभी भी बॉयफ्रेंड बदल लेती हैं.भाजपा महासचिव ने अपनी इस बात पर ठहाका लगाते हुए आगे कहा,”मुझसे वह विदेशी व्यक्ति बोले कि बिहार के मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) की भी ऐसी ही स्थिति है कि वह कब किससे हाथ मिला लें और कब किसका हाथ छोड़ दें.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.