अब नहीं बदलेगा हवाई टिकट का किराया! ‘फेयर से फुर्सत’ स्कीम लॉन्च, टिकट कभी भी लो, किराया सेम.. यात्रियों को राहत

सिविल एविएशन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने सोमवार को अलायंस एयर की नई योजना ‘फेयर से फुर्सत’ (Fair Se Fursat) लॉन्च की.

Published date india.com Published: October 14, 2025 8:23 AM IST
जानिए क्या बदलेगा
जानिए क्या बदलेगा

सरकार ने हवाई यात्रा को और किफायती बनाने की दिशा में एक नई पहल की है, जो एयरफेयर की तस्वीर बदल सकती है. सिविल एविएशन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने सोमवार को अलायंस एयर की नई योजना ‘फेयर से फुर्सत’ (Fair Se Fursat) लॉन्च की. यह स्कीम यात्रियों को किराए के उतार-चढ़ाव से राहत देगी, क्योंकि इसके तहत टिकट की कीमत तय (फिक्स्ड) रहेगी, चाहे आप पहले से बुक करें या यात्रा के दिन ही.

13 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक लागू

यह योजना 13 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक चुनिंदा मार्गों पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की जाएगी. इसका उद्देश्य यह समझना है कि निश्चित किराए की यह व्यवस्था यात्रियों को कितनी पसंद आती है और कितनी व्यवहारिक साबित होती है. लॉन्च कार्यक्रम में नागर विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा, अलायंस एयर के चेयरमैन अमित कुमार और सीईओ राजर्षि सेन भी मौजूद रहे.

मंत्री ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सस्ती और सबके लिए उड़ान” वाले विजन से मेल खाती है. उन्होंने बताया कि फिक्स्ड किराए से यात्रियों को पहले से पता रहेगा कि टिकट का खर्च कितना होगा, जिससे आखिरी वक्त पर बुकिंग करने वालों को भी आर्थिक झटका नहीं लगेगा.

वन रूट, वन फेयर

नायडू ने बताया कि अलायंस एयर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ की प्रमुख कड़ी है, जो टियर-2 और टियर-3 शहरों को राष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ती है. उनके अनुसार, “वन रूट, वन फेयर” का विचार यात्रियों के लिए पारदर्शिता और भरोसे का नया अध्याय खोलेगा.

फिलहाल भारत का एविएशन सेक्टर डायनामिक प्राइसिंग मॉडल पर चलता है, जिसमें किराए मांग और समय के अनुसार बदलते हैं. नई स्कीम इस अस्थिरता को खत्म कर हवाई यात्रा को और सरल, सुलभ और अनुमानित बनाएगी. इससे खासकर मध्यम और छोटे शहरों के लोगों को उड़ान भरने की नई प्रेरणा मिलेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.