जम्मू से 5,144 तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ की तीर्थयात्रा के लिए 5,144 श्रद्धालुओं का 10 वां जत्था आज जम्मू से रवाना हुआ.

Published date india.com Published: July 10, 2018 4:53 PM IST
जम्मू से 5,144 तीर्थयात्रियों का 10वां जत्था अमरनाथ के लिए रवाना

जम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ की तीर्थयात्रा के लिए 5,144 श्रद्धालुओं का 10 वां जत्था आज जम्मू से रवाना हुआ. इस हफ्ते फिर से कुछ दिनों तक लगातार बारिश होने का अनुमान जताया गया है.

अमरनाथ यात्रा 2018: 60 दिनों तक चलने वाली यात्रा के बारे में पढ़ें पूरी जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के इस नए जत्थे में 1,039 महिलाएं और 203 साधु हैं जो आज तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए. इनके आज शाम तक पहलगाम और बालटाल आधार शिविर पहुंचने की उम्मीद है. अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले 67 वाहनों का एक काफिला 12 किलोमीटर लंबे दुरुह बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुआ जिसमें 1,822 श्रद्धालु सवार थे वहीं 3,322 श्रद्धालुओं के साथ 128 वाहनों का दूसरा काफिला 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुआ.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आज से लेकर 15 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान

भगवती नगर आधार शिविर से अब तक कुल 40,935 श्रद्घालु यात्रा में जुड़ चुके हैं जबकि अन्य श्रद्धालु खुद से आधार शिविरों तक पहुंचे और दर्शन कर चुके हैं. खराब मौसम के चलते पिछले 12 दिनों में कई बार यात्रा स्थगित की गई जिससे कई श्रद्धालु विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे. मौसम विभाग ने आज से लेकर 15 जुलाई तक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.