अमरनाथ यात्रा 2018: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 782 श्रद्धालुओं का जत्‍था रवाना

अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए आज 782 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रवाना हुआ.

Published date india.com Updated: July 27, 2018 4:55 PM IST
अमरनाथ यात्रा 2018: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 782 श्रद्धालुओं का जत्‍था रवाना
फाइल फोटो

जम्मू: अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए आज 782 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रवाना हुआ. रिपोर्टों के मुताबिक, ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि बड़ी संख्या में भक्तों के गुफा में उमड़ने की वजह से अमरनाथ यात्रा का प्रतीक ‘हिमलिंग’ पूरी तरह से पिघल गया है.

अमरनाथ यात्रा 2018: 60 दिनों तक चलने वाली यात्रा के बारे में पढ़ें पूरी जानकारी

साठ दिवसीय यात्रा की शुरुआत 28 जून से अनंतनाग जिले के पहलगाम और गंदेरबल जिले के बालटाल के रास्ते शुरू हुई थी. 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र गुफा में कल तक कुल 2.49 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया. पिछले सप्ताह यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त गिरावट आयी थी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 26 वाहनों में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ और दिन के आखिर तक इन सभी के पहलगाम के नुनवां और बालटाल आधार शिविर पहुंचने की संभावना है. उधर, रिपोर्टों के मुताबिक, ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि बड़ी संख्या में भक्तों के गुफा में उमड़ने की वजह से अमरनाथ यात्रा का प्रतीक ‘हिमलिंग’ पूरी तरह से पिघल गया है. हालांकि यात्रा 26 अगस्त को ‘रक्षा बंधन’ के त्योहार के दिन खत्म होगी. (इनपुट एजेंसी)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.