By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Amarnath Yatra 2018 A New Group Of Devotees Departed For The Amarnath Cave Temple
अमरनाथ यात्रा 2018: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना
दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए 2,500 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना.
जम्मू: दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आज 2,500 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना हुआ. अमरनाथ यात्रा 28 जून को गंदेरबल में बालटाल और अनंतनाग जिले में पहलगाम के दो रास्तों से शुरू हुई थी तथा कल शाम तक 1,87,375 श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए.
अमरनाथ यात्रा 2018: 60 दिनों तक चलने वाली यात्रा के बारे में पढ़ें पूरी जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि आज शाम या कल तक तीर्थयात्रियों की संख्या दो लाख का आंकड़ा पार करने की संभावना है. उन्होंने बताया कि आज तड़के कड़ी सुरक्षा के तहत 86 हल्के और भारी वाहनों तथा एक मोटरसाइकिल के काफिले में श्रद्धालुओं का नया जत्था भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ. नए जत्थे में 537 महिलाएं और 100 साधु शामिल हैं.
यात्रा ‘रक्षा बंधन’ उत्सव के साथ 26 अगस्त को समाप्त होगी
अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले देर रात के बाद करीब दो बजकर 50 मिनट पर 203 महिलाओं समेत 715 तीर्थयात्री 12 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा के लिए निकले. यह तीर्थयात्रा का छोटा मार्ग है. इसके बाद 334 महिलाएं और 100 साधुओं समेत 1,740 तीर्थयात्री 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए. यह यात्रा ‘रक्षा बंधन’ उत्सव के साथ 26 अगस्त को समाप्त होगी. (इनपुट एजेंसी)
Also Read:
-
Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना ने कैसे मार गिराई थी दिल्ली पर दागी गई पाकिस्तानी मिसाइल? सामने आई पूरी कहानी
-
कश्मीर के जख्म बड़े पर्दे पर! पहलगाम टेरर अटैक पर बनेगी फिल्म, भूषण कुमार-विवेक अग्निहोत्री ला रहे 'ऑपरेशन सिंदूर'
-
कश्मीरियों ने दिल खोलकर ईरान के लिए किया दान, नकद, सोने, बर्तन से लेकर मवेशी तक... ईरान दूतावास ने कहा- यह दया कभी नहीं भुलाई जाएगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें