By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Amarnath Yatra 2018 Resumes From Pahalgam Route Still Postponed On Balat Road
अमरनाथ यात्रा: पहलगाम मार्ग से फिर शुरू, बालटाल मार्ग पर तीसरे दिन भी स्थागित
भूस्खलन की घटनाओं के कारण अमरनाथ यात्रा के लगातार दो दिन स्थगित रहने के बाद आज पहलगाम मार्ग से यात्रा शुरू हो गई.
श्रीनगर: भूस्खलन की घटनाओं के कारण अमरनाथ यात्रा के लगातार दो दिन स्थगित रहने के बाद आज पहलगाम मार्ग से यात्रा शुरू हो गई. वहीं बालटाल मार्ग से लगातार तीसरे दिन भी यात्रा स्थगित है. यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले स्थानों पर भारी बारिश और कई स्थानों पर भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के चलते दोनों मार्गों से बुधवार को यात्रा स्थगित कर दी गई थी.
श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पड़ने वाले पहलगाम मार्ग से आज सुबह यात्रा फिर से शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से यात्रा अब भी स्थगित है. श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर कंगन के दानीबाग इलाके में और आधार शिविर के पास भूस्खलन होने के चलते यात्रा शुरू नहीं हो सकी है. दानीबाग में भूस्खलन होने के कारण लद्दाख क्षेत्र से घाटी को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग श्रीनगर – लेह मार्ग को बंद रखा गया है.
बालटाल मार्ग पर अब तक छह श्रद्धालुओं की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि बालटाल मार्ग पर मंगलवार की रात बरारीमार्ग और रेलपटरी के बीच हुए भूस्खलन में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. वहीं पिछले तीन दिनों में चट्टान गिरने की घटना में दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. यात्रा शुरू होने के बाद से दिल का दौरा पड़ने से अबतक छह श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. (इनपुट एजेंसी)
Also Read:
-
किस दिन से शुरू होगी जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन? कितना होगा किराया, जानें समय, रूट और सबकुछ
-
ये है भारत की सबसे लंबी सड़क, 3500 किलोमीटर से ज्यादा लंबाई, 11 राज्यों को जोड़ता है यह नेशनल हाइवे
-
पहाड़ों पर कहीं से भी आ सकती है मौत! चलती गाड़ी पर अचानक आ गिरा पहाड़ का बड़ा हिस्सा, दिल दहला देगा ये Video
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें