By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Amarnath Yatra 2018 Started Again From Jammu 454 Pilgrims Leave
अमरनाथ यात्रा 2018: दो दिन बाद जम्मू से फिर शुरू हुई यात्रा, 454 श्रद्धालु रवाना
दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ के दर्शन के लिए भगवती नगर आधार शिविर से 63 महिलाओं सहित 454 यात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ.
जम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ के दर्शन के लिए भगवती नगर आधार शिविर से 63 महिलाओं सहित 454 यात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ. जम्मू से दो दिन तक यात्रा स्थगित रहने के बाद आज एक बार फिर से यह यात्रा शुरू हो गयी.
अमरनाथ यात्रा 2018: 60 दिनों तक चलने वाली यात्रा के बारे में पढ़ें पूरी जानकारी
अनुच्छेद 35 ए की वैधता को कानूनी चुनौती के खिलाफ अलगाववादियों के दो दिवसीय बंद के कारण रविवार को जम्मू से यात्रा स्थगित कर दी गयी थी. अनुच्छेद 35 ए के तहत जम्मू कश्मीर के लोगों को विशेषाधिकार और सुविधाएं मिली हुयी हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 11 वाहनों के एक काफिले में आधार शिविर से 454 तीर्थयात्रियों का 36 वां जत्था रवाना हुआ. इस जत्थे में 391 पुरूष और 63 महिलाएं शामिल हैं. अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 30 महिलाओं सहित 230 तीर्थयात्री गंदरबल जिले में कम दूरी वाले 12 किलोमीटर लंबे बालताल मार्ग से जा रहे हैं. इसके अलावा 33 महिलाओं सहित 194 अन्य तीर्थयात्री 36 किलोमीटर लंबे परंपरागत पहलगाम मार्ग से जा रहे हैं.
अमरनाथ यात्रा 2018: सिर्फ 20 दिनों में ही दो लाख तीर्थयात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
60 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 26 अगस्त को होगी समाप्त
पहलगाम से अमरनाथ के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों के जत्थे में 33 साधु भी शामिल हैं. 60 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी. यह यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी और संयोग से उसी दिन रक्षाबंधन का त्यौहार भी है. कल शाम तक 2,74,118 तीर्थयात्री अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं. (इनपुट एजेंसी)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें