अमरनाथ यात्राः 10 फीट से घटकर डेढ़ फीट के रह गए हैं बाबा बर्फानी

अमरनाथ यात्रा 18 अगस्त को सम्पन्न होगी। उससे पहले ही बाबा बर्फानी के अंतर्धान हो जाने की संभावना है...

Written by: Aditya Dwivedi
Updated: July 13, 2016, 10:21 AM IST

अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी का आकार तेजी से घटता जा रहा है। यात्रा की शुरुआत में 10 फीट के बाबा बर्फानी का आकार अब मात्र डेढ़ फीट रह गया है। बाबा अगर इसी तेजी से पिघलते रहे तो जल्दी ही विलुप्त हो जाएँगें। अमरनाथ यात्रा 18 अगस्त यानि रक्षाबंधन तक जारी रखने की योजना है। अगर बाबा बर्फानी अंतर्धान होते हैं तो हजारों श्रृद्लालुओं को बिना दर्शन के ही यात्रा सम्पन्न करनी प़ड़ सकती है। अब तक करीब 1 लाख 40 हजार श्रृद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः 5 दिनों में 71000 से अधिक श्रद्धालुओं ने की अमरनाथ यात्रा

2 जुलाई से शुरू हूई यात्रा के समय बाबा बर्फानी का आकार 10 फीट था। मात्र 10 दिनों में वे घटकर डेढ़ फीट के रह गए हैं। दर्शन से लौट रहे श्रृद्धालुओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बाबा के दर्शन का सौभाग्य तो मिला लेकिन उनका आकार तेजी से घटता जा रहा है। अब वो काफी छोटे हो गए हैं। अगर इसी तेजी से पिछलते रहे तो बहुत जल्दी विलुप्त हो जाएँगें। माना जा रहा है बाबा के तेजी से पिघलने के पीछे बढ़ता तापमाने कारण है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से भी प्रति वर्ष शिवलिंग का आकार कम होता जा रहा है।

पिछले वर्ष यात्रा की शुरुआत में पवित्र गुफा में 18 फीट के बाबा बर्फानी थे। पिछले वर्ष भी बाबा यात्रा समाप्ति के 15 दिन पहले अंतर्धान हो गए थे। लेकिन इस बार उनका आकार मात्र 10 फीट था। बढ़ते तापमान को देखते हुए उनके इसी सप्ताह अंतर्धान हो जाने के आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर : तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

घाटी में तनाव के बीच अमरनाथ यात्रा जारी

कश्मीर घाटी में आतंकी बुरहान की मौत के बाद फैले तनाव के बीच अमरनाथ यात्रा जारी है। श्रृद्धालु बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रा्स्तों से जारी है। मंगलवार को 5409 श्रृद्धालु पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। रोजाना भारी संख्या में श्रृद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन पा रहे हैं।

श्रृद्धालुओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बिजबेहरा कस्बे के नजदीक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक मिनी बस से चालक का नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस फिसल गई।” घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.