Covid-19 से Amarnath Yatra भी प्रभावित, ASB ने पंजीकरण पर लगाई अस्थाई रोक

Amarnath Yatra registration Latest Updates: इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू किए गए थे.

Published date india.com Updated: April 22, 2021 4:46 PM IST
Amarnath Yatra
कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए बोर्ड यात्रा के पंजीकरण पर अस्थाई रोक लगा दी है. (ANI)

Amarnath Yatra registration Latest Updates: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की भयावह स्थिति को देखते हुए अरमनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण अस्थाई रूप से निलंबित किया गया है. गुरुवार (22 अप्रैल, 2021) को अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (ASB) ने इस संबंध में जानकारी दी. बोर्ड ने कहा कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और हालात सुधरने के बाद इसे फिर से बहाल कर दिया जाएगा. इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू किए गए थे. इस साल की 56 दिवसीय यात्रा 28 जून को दोनों मार्गों बालटाल और चंदनवाड़ी के रास्ते शुरू होनी है और 22 अगस्त को इसकी समाप्ती होगी.

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नीतीशवर कुमार (Nitishwar Kumar) ने इससे पहले बताया था कि अमरनाथ आने के इच्छुक यात्रियों को पंजीकरण के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. आगे की प्रक्रिया के लिए यात्रियों को जानकारी दी जाएगी. कुमार ने कहा कि यात्रियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपना विवरण देना होगा और अपनी तस्वीर के साथ अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना संलग्न करना होगा.

उन्होंने कहा कि फर्जी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र से बचाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा अधिकार प्राप्त डॉक्टरों, मेडिकल अथॉरिटी के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को ही स्वीकार किया जाएगा. नीतीशवर कुमार ने आगे कहा कि 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और छह सप्ताह से अधिक समय से गर्भवती महिलाओं को पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा इस साल की यात्रा के लिए सिर्फ 15 मार्च 2021 के बाद जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को ही मान्य माना जाएगा.

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण नहीं कराना होगा क्योंकि उनके हेलीकॉप्टर टिकट ही पर्याप्त होंगे. बोर्ड के सीईओ के अनुसार आवेदन से संबंधित कार्रवाई पूरी होने के बाद यात्री यात्रा परमिट डाउनलोड करने के पात्र होंगे. अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए अपना मूल पहचान पत्र और सीएचसी अपने साथ रखना होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.