अमरनाथ यात्रा अभी भी बाधित

एहतियाती रूप से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रद्द कर दी गई हैं

Written by: Toshini Rathod
Updated: July 10, 2016, 10:07 AM IST

अमरनाथ यात्रा रविवार को लगातार दूसरे दिन भी बाधित है। जम्मू से घाटी में किसी भी तीर्थयात्री को जाने की अनुमति नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “किसी भी तीर्थयात्री को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए रविवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

अधिकारी ने बताया, “हालांकि, सुरक्षा कारणों से जम्मू से घाटी में यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं है लेकिन जो लोग पहले ही बालटाल और नुनवान (पहलगाम) के शिविरों में पहुंच गए हैं, शनिवार को उनकी यात्रा जारी रखी गई।” गौरतलब है कि प्रशासन ने कश्मीर घाटी में उपजे तनाव के बाद किसी भी तरह की अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए पूरे जम्मू क्षेत्र में रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। ये भी पढ़ें: हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, अमरनाथ यात्रा रुकी

पुलिस अधिकारी ने बताया, “पूरी जम्मू क्षेत्र में शांति है। एहतियाती रूप से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं रद्द कर दी गई हैं लेकिन ब्रॉडबैंड लाइनों पर इंटनेट सेवाएं यथावत चल रही है।”

गौरतलब है कि अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराया गया था, जिसके बाद घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.